फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The flood of faith rose on the banks of the Ganges

गंगा के तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Sun, 10 Nov 2019 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
The flood of faith rose on the banks of the Ganges
बिजनौर में विदुर कुटी के सामन गंगा स्नान मेले के मीना बाजार में खरीददारी करती महिलाएं। - फोटो : BIJNOR
गंगा के तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन

विदुरकुटी। कार्तिक पूर्णिमा पर भागीरथी के तट पर लगे गंगा मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। मेले में तंबुओं का शहर बस गया है। श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली और भैंसा बुग्गी से मेले में पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं ने मेले में जाकर गंगा में स्नान करना शुरू कर दिया है। मुख्य स्नान 12 नवंबर को होगा।
गंगा स्नान मेला इस बार रेतीले क्षेत्र में नहीं लगा है। श्रद्धालु अपने वाहनों से मेले में पहुंच रहे हैं। ट्रैक्टर ट्राली व भैंसा बुग्गी से अपने खाने पीने के सामान के साथ श्रद्धालुओं ने डेरा डाल लिया है। मेले में तंबुओं का शहर बस गया है। रविवार को मेले में आने वालों की भारी भीड़ उमड़ी रही। सुबह तक जहां गंगा के आसपास खाली मैदान नजर आ रहे थे वे शाम को पूरी तरह भर गए। जगह कम होने की वजह से सैकड़ों श्रद्धालुओं को अपने डेरे गंगा की धारा से काफी दूर लगाने को मजबूर होना पड़ा। मेले में चाट, पकौड़ी और झूलों पर भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। महिलाओं के लिए लगाए गए मीना बाजार में भी रविवार को भारी भीड़ उमड़ी। युवाओं की टोली स्नान करने के लिए गंगा में पहुंच रही है। महिलाओं ने भी खूब स्नान किया। युवाओं ने गंगा की धारा में नाव की सवारी का भी मजा लिया। युवा नाव से गंगा पार करके दूसरे तट पर पहुंचे और वहां मौज मस्ती की।
विज्ञापन

जगह जगह हो रहे भंडारे
मेले में हिंदू संगठनों के साथ किसान संगठनों ने भी अपने कैंप कार्यालय बनाए हैं। यहां श्रद्धालुओं के रुकने व खाने के लिए नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। इन कैंप कार्यालय पर भंडारा चलता रहा। मेले में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस के साथ अर्द्धसैनिक बल भी मेले में तैनात किए गए हैं। मेले में भारी पुलिस फोर्स लगने के कारण सरकारी टेंट कम पड़ गए हैं। हर साल दस प्रतिशत सरकारी टेंट बढ़ाकर लगाए जाते हैं। जिला पंचायत के अफसरों के मुताबिक उन्हें नहीं मालूम था कि मेले में इस बार ज्यादा फोर्स रहेगी टेंटों में पुलिस और अर्द्धसैनिक बल आ गए हैं। इस कारण टेंटों की कमी पड़ गई है।

बिजनौर में विदुर कुटी के सामन गंगा स्नान मेले में लगे झूले।

बिजनौर में विदुर कुटी के सामन गंगा स्नान मेले में लगे झूले।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में विदुर कुटी के सामने बसने लगा तंबुओं का शहर।

बिजनौर में विदुर कुटी के सामने बसने लगा तंबुओं का शहर।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed