फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The first phase of the scheme ended, bill collection fell short of the target.

Bijnor News: योजना का पहला चरण खत्म, लक्ष्य से कम हुई बिल वसूली

Mon, 05 Jan 2026 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
The first phase of the scheme ended, bill collection fell short of the target.
सतीश शर्मा
विज्ञापन

धामपुर। विद्युत निगम की ओर से विद्युत उपभोक्ता राहत योजना-2025 का पहला चरण 31 दिसंबर को खत्म हो गया है। धामपुर विद्युत वितरण मंडल में योजना का लाभ लक्ष्य की तुलना में केवल 35 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने ही उठाया। मंडल में करीब 78,569 उपभोक्ताओं को पहले चरण में लाभ उठाना था लेकिन केवल 27,559 लोगों ने ही लाभ उठाया। 27.72 करोड़ की वसूली हुई। अधिकरियों का कहना है कि एक जनवरी से अब दूसरा चरण चालू हो गया है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से लाभ उठाने की अपील की है।
विद्युत वितरण मंडल धामपुर के अधीक्षण अभियंता सतीश कुमार सिंह ने बताया कि धामपुर मंडल में चार डिवीजन धामपुर प्रथम, द्वितीय, नगीना और नजीबाबाद शामिल हैं। करीब चार लाख से अधिक बिजली के कनेक्शन हैं। इनमें 78,569 ऐसे उपभोक्ताओं ने 31 मार्च 2025 के बाद बकाया जमा नहीं किया। ऐसे लोगों के लिए योजना के अंतर्गत सरचार्ज में शत प्रतिशत की छूट और पहले चरण में मूलधन में 25 से प्रतिशत की छूट का प्रावधान था। एक जनवरी से दूसरा चरण शुरू हो गया है। इनमें सरचार्ज में तो पहले की तरह से शतप्रतिशत की छूट है। लेकिन मूलधन में 25 प्रतिशत छूट को घटाकर अब 20 प्रतिशत कर दिया गया है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि प्रथम चरण में लक्ष्य की तुलना में 35 प्रतिशत ने लाभ उठाया। उम्मीद थी कि लगभग 75 प्रतिशत से अधिक उपभोक्ता योजना का प्रथम चरण का लाभ उठाएंगे। मंडल में 27,569 उपभोक्ताओं से योजना अंतर्गत 28.72 करोड़ रुपये की वसूली हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


धामपुर खंड द्वितीय प्रथम, नगीना सबसे फिसड्डी


अधीक्षण अभियंता ने बताया कि विद्युत वितरण खंड धामपुर द्वितीय पहले चरण में मंडल में पहले स्थान पर है। धामपुर द्वितीय में कुल 30,441 उपभोक्ताओं में 10,849 ने पंजीकरण कराया। लगभग 8.83 करोड़ रुपये की वसूली की। नजीबाबाद डिविजन दूसरे स्थान पर रहा। यहां 17,107 उपभोक्ताओं में 6035 ने पंजीकरण कराया और 7.37 करोड़ रुपये की वसूली हुई। विद्युत वितरण खंड धामपुर प्रथम में 15,990 उपभोक्ताओं में केवल 5436 ने पंजीकरण कराया और 6.7 करोड़ की वसूली हुई। सबसे फिसड्डी नगीना डिविजन रहा। यहां 15,029 उपभोक्ताओं में मात्र 5039 ने पंजीकरण कराया और मात्र 5.75 करोड़ की वसूली हुई।


राजस्व निर्धारण में अब 45 प्रतिशत की छूट

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि प्रथम चरण में बिजली चोरी के मामले में उपभोक्ताओं को समन शुल्क तो पूरा जमा करना था। लेकिन राजस्व निर्धारण में 50 प्रतिशत की छूट थी। दूसरे चरण में समन शुल्क तो पहले की तरह से पूरा जमा करना है लेकिन राजस्व निर्धारण में 50 के स्थान पर अब 45 प्रतिशत राजस्व निर्धारण में छूट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed