फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The fire of revenge was burning in Johnny's heart for a year

नंगा करके पीटने व थाने में नीचे बैठाने पर जॉनी ने लिया था कृष्णा व राहुल की हत्या करके बदला

Sat, 05 Oct 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
The fire of revenge was burning in Johnny's heart for a year
जॉनी के दिल में एक साल से धधक रही थी बदले की आग
विज्ञापन

बिजनौर। एक लाख का इनामी बदमाश जॉनी एक साल से बदले की आग में जल रहा था। जॉनी को सरेआम गांव में नंगा करके पीटा गया था। थाने में भी समझौते के दौरान नीचे बैठाकर उसका अपमान किया गया था। जॉनी ने तभी से ठान ली थी कि एक दिन वह इसका बदला जरूर लेगा। मौका मिलते ही उसने वारदात कर डाली।

बढ़ापुर के भाजपा नेता भीम सिंह के पुत्र राहुल ने अनुसूचित जाति की लड़की से शादी की थी। यह बात जॉनी को अच्छी नहीं लगी। जॉनी ने एक साल पूर्व राहुल को खूब बुरा भला कहा। दोनों में मारपीट हो गई। गांव वालों की मानें तो राहुल के पिता भीम सिंह, भाई श्याम सिंह समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने जॉनी को गांव में घेर लिया और उसे बुरी तरह पीटा। इतना ही नहीं सरेआम नंगा करके उसकी पिटाई की गई। बाद में जब थाने में समझौता हुआ तो बाकी सब लोग कुर्सी पर बैठे थे पर जॉनी को नीचे बैठाया गया। समझौते में जनप्रतिनिधि भी शामिल थे। तब से खुद को अपमानित महसूस कर बदला लेने के लिए वह मौका तलाश रहा था। कई गांव वालों से भी वह यह कहता था कि बदला जरूर लूंगा। इसी साजिश से राहुल व कृष्णा को दावत के बहाने जंगल में बुलाकर उसने हत्या की। जॉनी को अगर गांव में अपमानित न किया जाता तो शायद वह बदला लेने के लिए हथियार नहीं उठाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed