{"_id":"6480d3b3f05332df100039b4","slug":"the-erosion-protection-work-will-be-done-before-the-rains-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-1214-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बरसात से पूर्व हो जाएगा कटान सुरक्षा का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बरसात से पूर्व हो जाएगा कटान सुरक्षा का कार्य
Thu, 08 Jun 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
नांगलसोती के गांव गौसपुर में कटान सुरक्षा के लिए पत्थरों से बनाई गई सुरक्षा दीवार।
10 दिन में पूरा हो जाएगा गौसपुर में कटान सुरक्षा का कार्य
- ग्रामीणों को कटान से मिलेगी राहत
फोटो-07एनजेडबी05आर
संवाद न्यूज एजेंसी
नांगलसोती। एक दशक से कटान का दंश झेल रहे गांव गौसपुर के ग्रामीणों को इस वर्ष राहत मिलेगी। बरसात से पूर्व गांव गौसपुर में कटान सुरक्षा का कार्य पूरा हो जाएगा। परियोजना का शेष कार्य 2024 तक पूरा किया जाएगा।
नांगलसोती क्षेत्र के गांव गौसपुर में गंगा नदी कई वर्षों से कटान कर रही है। किसानों की कई बीघा भूमि का कटान करते हुए गंगा नदी की दूरी गांव से मात्र 60 मीटर शेष है। ग्रामीण लंबे समय से पक्के तटबंध बनाने की मांग कर रहे थे। सिंचाई खंड अफजलगढ़ के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि शासन से अनुमति मिलने के बाद गौसपुर में बाढ़ सुरक्षा एवं कटान निरोधक परियोजना का कार्य शुरू किया गया है। जो मार्च 2024 तक पूरा किया जाएगा।
फिलहाल प्राथमिकता में बरसात से पूर्व गांव और कृषि भूमि की ओर कटान रोकने के लिए गौसपुर में डेढ़ किमी लंबी और 12 मीटर चौड़ी बोल्डर एप्रोन (पक्का आधार) बनाने का कार्य चल रहा है। 1100 मीटर बन चुकी है, शेष 400 मीटर बोल्डर एप्रोन बनाने का कार्य 10 दिनों में पूरा हो जाएगा। बोल्डर एप्रोन बनने से ग्रामीणों को इस वर्ष कटान से राहत मिलेगी।