फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The electricity was missing

बिजनौर: दिनभर गुल रही काशीराम फीडर क्षेत्र की बिजली

Wed, 15 Feb 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 15 Feb 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
The electricity was missing
बिजनौर। बीती रात नूरपुर रोड पर वाहन की टक्कर से कांशीराम फीडर की बिजली लाइन के दो खंभे व तार टूटकर गिर गए। इससे रात फीडर से जुड़े हजारों उपभोक्ताओं को दिनभर बिजली कटौती का दंश झेलना पड़ा। फीडर से जुड़ी काॅलोनियों में लोगों को पेयजल व घर के जरूरी कार्यों के लिए पानी की समस्या झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

बुखारा बिजलीघर से निकलने वाले काशीराम फीडर की लाइन के खंभे में सोमवार रात किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे खंभे टूट गए। बिजली अधिकारियों के अनुसार इस कारण दूसरा खंभा भी टूट गया और तार नीचे गिर गए। कहा कि करीब ढाई बजे से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह के समय बिजली विभाग के अधिकारियों ने लाइन सही करने का कार्य शुरू किया। दो खंभे खड़े करने व लाइन सही करने में बिजली विभाग के अधिकारियों ने पूरा दिन ही निकाल दिया। आरोप है कि उन्हें समय पर स्टोर से सामान नहीं मिलने से लाइन ठीक कराने में देरी हुई। गृहणी ममता देवी, मनोज कुमार, सोमपाल सिंह का कहना है सुबह से बिजली नहीं होने से पेयजल की समस्या ने ज्यादा परेशान किया।
विज्ञापन

उधर एसडीओ प्रथम प्रदीप कुमार ने बताया कि फील्ड स्टाफ नए खंभे एवं लाइन को सही करने में लगा हुुुआ है। जल्द ही आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed