फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The election process for the post of Municipal Board President was marred by uproar.

Bijnor News: हंगामे की भेंट चढ़ी नगर मंडल अध्यक्ष पद की चुनावी प्रक्रिया

Sun, 15 Dec 2024 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
The election process for the post of Municipal Board President was marred by uproar.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किरतपुर। भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष पद के लिए आयोजित चुनावी प्रक्रिया हंगामे की भेंट चढ़ गई। कार्यकर्ताओं के हंगामे और आक्रोश को देखते हुए चुनाव अधिकारी कोई निर्णय लिए बगैर चले गए। कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष पद के लिए एक दावेदार एक नेता पर भाजपा समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।
रविवार को भाजपा के नगर अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष पद के लिए एक बैंक्वेट हाल में चुनावी प्रक्रिया का शुभारंभ हुआ। प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए पार्टी ने विकास अग्रवाल को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया था। विकास अग्रवाल, रजनी कालरा की देखरेख में 6 कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र भरे।
विज्ञापन

नामांकन पत्र भरने वालों में गौरव पाराशर, आकाश जैन, कन्हैया राणा, अवनीश चौहान, अमित अग्रवाल एडवोकेट, नवनीत राजपूत, बंटी आदि रहे। चुनाव अधिकारी चुनावी प्रक्रिया शुरू करने वाले थे, तभी कार्यकर्ताओं ने बूथ अध्यक्ष की सूची में मनमानी का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामा बढ़ता देख चुनावी अधिकारी विकास अग्रवाल चुनावी प्रक्रिया पूर्ण किए बगैर चले गए। नाराज कार्यकर्ताओं को भाजपा नेत्री रजनी कालरा ने मनाने का भरसक प्रयास किया, मगर कार्यकर्ताओं ने उन पर भी पक्षपात का आरोप लगा दिया। चुनाव अधिकारी विकास अग्रवाल का कहना है कि नामांकन पत्र मिल गए, निर्णय हाईकमान को लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed