फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The elderly man died from drinking raw alcohol

कच्ची शराब पीने से गई अधेड़ की जान

Wed, 14 Dec 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 14 Dec 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
The elderly man died from drinking raw alcohol
बिजनौर के धामुपर में विलाप करते मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर के शेरकोट में खुराड़ा में कच्ची शराब पीने से अधेड़ की मौत हो गई। ग्रामीण की मौत से गांव के लोगों का आबकारी विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ गुस्सा भड़क गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि ग्रामीण की मौत जहरीली शराब पीने के कारण हुई है। 
विज्ञापन


खुराड़ा निवासी अर्जुन ने बताया कि उसके  50 वर्षीय पिता राकेश सोमवार रात वह मुहल्ले के ही एक व्यक्ति से कच्ची शराब लाए थे। उसके पिता ने घर लाकर यह शराब पी। कुछ देर बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। काफी तड़पने पर जब उन्हें अस्पताल ले जाने लगे, तो रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस घटना से गुस्साए परिजनों और अन्य लोगों नेे मंगलवार को पुलिस और आबकारी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कई जगहों पर कच्ची और जहरीली शराब की बिक्री हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विक्रेताओं पर कार्रवाई की बजाय उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है।  बताया कि ऐसी शराब की बिक्री रुकवाने के लिए कई बार पुलिस और प्रशासन को ज्ञापन तक दिए गए, लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। प्रदर्शनकारियों में नत्थू सिंह, क्रांति देवी, पवन कुमार, अर्जुन , लक्ष्मण, छोटे  कुमार, सुनील, सोबित, मोनू , जितेंद्र, सुरेंद्र सहित अन्य शामिल रहे। उधर,  थानाध्यक्ष देवपाल सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले में जांच कर  कार्रवाई की जाएगी।   पुलिस से जांच कराई गई है। पाया है कि अधेड़ शराब पीने का आदी था। उसकी अधिक शराब के पीने से मौत हुई है। इसलिए पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। यदि नगर में कच्ची शराब की बिक्री हो रही है तो पुलिस पता कर ऐसे लोगो पर कार्रवाई करेगी। उधर, सीओ यशपाल सिंह का कहना है कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed