{"_id":"66b1331fdece904b6e00cd74","slug":"the-dog-got-engrossed-in-the-devotion-of-bhole-along-with-the-kanwariyas-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-128251-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कांवड़ियों के संग भोले की भक्ति में रम गया कुत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कांवड़ियों के संग भोले की भक्ति में रम गया कुत्ता
विज्ञापन
- कांवड़ियों के साथ ही हरिद्वार से पैदल यात्रा कर रहा है कुत्ता
- पीलीभीत के गौरीशंकर मंदिर में जाकर जल चढ़ाएंगे शिव भक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़ (बिजनौर)। श्वान बेहद वफादार जानवर होता है। वह अपने स्वामी का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहता। फिर चाहे राह कोई भी हो। भक्ति की राह पर कांधे पर कांवड़ लेकर चल रहे शिव भक्तों के साथ एक श्वान कदमताल करता नजर आया। यह श्वान हरिद्वार से शिवभक्तों के संग पैदल यात्रा कर रहा है, जिसे देख ऐसा लगा मानो भोले की भक्ति में श्वान भी रम गया हो।
श्रावण मास में शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य को ओर जा रहे हैं। पीलीभीत निवासी 60 शिवभक्तो का जत्था हरिद्वार से गंगाजल लेकर चला। उनके साथ-साथ एक श्वान भी हरिद्वार से यात्रा कर रहा है। सोमवार को शिवभक्तों का जत्था भूतपुरी पहुंचा। महंत पुरुषोत्तम ने बताया कि वह 30 जुलाई को गंगाजल लेने हरिद्वार गए थे। 12 अगस्त को पीलीभीत पहुंचकर गौरीशंकर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। बताया कि दो अगस्त से ही श्वान उनके साथ 120 किलोमीटर पैदल यात्रा कर चुका है। अभी कावंड़ियों की यात्रा 150 किमी शेष है। श्वान भी उनके साथ ही चल रहा है। कावंड़िए इसे अपना सौभाग्य मान रहे हैं।
जत्थे में गौरीशंकर, हरिओम राठौर, हरकेश राठौर, मनोज प्रजापति, पुरूषोत्तम, रामचंद्र सिंह, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।