फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The district will look at the legal system

जिले की कानून व्यवस्था पर रहेगी नजर

Mon, 18 Jan 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 18 Jan 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
The district will look at the legal system
बिजनौर में डीएम वीके आनंद ने कहा है कि जिले की कानून व्यवस्था पर उनकी नजर रहेगी। शासन की योजनाओं को अमली जामा पहनाकर जमीनी हकीकत तक लाना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। डीएम ने युवाओं के लिए कई खेल योजना शुरू करने का ऐलान किया।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट के सभागार में मीडियाकर्मियों से मुखातिब हुए डीएम ने कहा वे जिले में काम करने आए हैं। जनता सुकून के साथ रहे, इसके लिए जिले की कानून व्यवस्था पर उनकी पैनी निगाह रहेगी। इसमें अड़ंगा बनने वालों के साथ सख्ती से निपटेंगे। युवाओं की लिए कौशल विकास मिशन को तवज्जों देंगे, जिससे बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगार मिले। उनकी प्रयास है कि न्याय पंचायत स्तर पर खेल मैदान हो।
विज्ञापन


इसके लिए ग्राम पंचायत द्वारा खेल मैदान के लिए छोड़ी गई जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्त कराने की हिदायत एसडीएम को दी गई हैं। स्टेडियम के लिए क्रिकेट किट, फुटबॉल व हाकी का सामान मंगाया जा रहा है। खेलों के कोच नियुक्त होंगे। योजनाओं में पारदर्शिता लाने की कड़ी हिदायत जारी कर दी गई है। इसके लिए वह  समझौता करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने सेंट मेरीज चौराहे पर खतरे का सबब बने सीसीटीवी कैमरे के पोल की मरम्मत कराने तथा शक्ति चौराहे समेत अन्य प्रमुख चौराहों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश एसडीएम को दिए।
डीएम ने कहा सभी एसडीएम को सप्ताह में दो दिन नगरपालिकाओं में बैठकर जन समस्याओं को दूर करने को कहा गया है।  डीएम ने कहा  स्कूलों में पढ़ाई का स्तर सुधारने के लिए योजना पर नए सत्र से अमल शुरू होगा।  


 बिजनौर पालिका के अधिशासी अधिकारी जेके आनंद द्वारा डीएम वीके आनंद को अपना रिश्तेदार बताने के सवाल को सिरे से खारिज कर डीएम ने कहा कि वह बंगलुरू के रहने वाले हैं। ईओ को बता देना कि यदि कहीं गड़बड़ी मिली तो सबसे पहले उन्हें ही जेल भेजूंगा।
 डीएम ने बताया कृषि क्षेत्र की नवीनतम जानकारियों देने के लिए 28 व 29 जनवरी को जिले में मंडल स्तरीय गोष्ठी होगी। इस प्रकार की गोष्ठी ब्लॉक व तहसील स्तर पर भी होंगी।
डीएम ने बताया  विकास भवन में काल सेंटर खुलेगा। इसके द्वारा लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी ,जेई समेत ग्राम से जिला स्तर के कर्मचारियों के कामों की मॉनिटिरिंग होगी। लोगों की समस्याएं दर्ज होंगी।

पंजीकृत फर्म से  टाइल्स खरीदें
इंटर लॉकिंग टाइल्स पर डीएम की सख्ती के बाद  पालिका बैकफुट पर आ गई। पालिका क्षेत्र में लगने वाली इंटर लॉकिंग टाइल्स अब केवल रजिस्टर्ड फर्म से ही ली जाएंगी। पालिका अौर प्रशासन ने कार्यरत सभी ठेकेदारों को नोटिस भेजकर इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए हैं। ईअो जेके आनंद के मुताबिक ठेकेदारों को इंटर लॉकिंग टाइल्स रजिस्टर्ड फर्म से ही खरीदने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं।
ईओ पर भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

पालिका से बर्खास्त सभासद अौर भाजपा नेता जितेंद्र राणा ने डीएम को ज्ञापन देकर पालिका ईओ पर वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार से पालिका को राजस्व में हानि पहुंचाने का आरोप लगाया है। डीएम से मामले की जांच कराने मांग की। उन्होंने कहा साल 2014 में वाटर कूलर खरीद, पाइप लाइन लीकेज व हैंडपंप मरम्मत, बिना मार्का की इंटर लॉकिंग टाइल्स लगाने, इंदिरा बाल भवन की दीवार निर्माण, वर्ष 2011 से 2015 तक फर्जी बिलों के आधार पर भुगतान करने, साल 2014 में प्रदर्शनी में बिना कार्यक्रम के टेंट लगाने के नाम पर 14 लाख रुपये का भुगतान करने, बिना टेंडर के मोहल्ला चौधरीयान में एक सड़क एक साल में दो बार तोड़कर बनाने का आरोप लगाया। समाजवादी पेंशन की जांच में ईओ की लापरवाही के कारण 130 पात्र शामिल किए।


खनन  रोकें  
ग्रामीण दर्शन सिंह फौजी, कीरत सिंह, महावीर सिंह, भूपेंद्र सिंह, घनश्याम सिंह ने कहा माफिया ने खादर क्षेत्र को खनन कर खोखला कर दिया। उन्होंने क्षेत्र मेंखनन रोकने की मांग की।
एसडीएम सतेंद्र कुमार सिंह ने कहादो दिन पहले अफजलगढ़ थाने के प्रभारी निरीक्षक के साथ क्षेत्र का दौरा किया। उन्हें कहीं खनन होता नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed