{"_id":"62167f2603ee7f5b0017296e","slug":"the-district-will-get-a-new-identity-with-the-film-sultana-the-real-hero-nazibabad-news-mrt5780957109","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सुल्ताना द रियल हीरो’ फिल्म से मिलेगी जिले को अलग पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सुल्ताना द रियल हीरो’ फिल्म से मिलेगी जिले को अलग पहचान
विज्ञापन
नजीबाबाद में फिल्म निर्देशक आलोक गोविल के साथ सुल्ताना दा रियल हीरो के कलाकार।
- फोटो : NAZIBABAD
‘सुल्ताना द रियल हीरो’ फिल्म से मिलेगी जिले को नई पहचान
नजीबाबाद। बड़े पर्दे पर ‘सुल्ताना द रियल हीरो’ फिल्म से बिजनौर को पूरे देश में नई पहचान मिलेगी। नजीबाबाद के कलाकारों सहित फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकारों के साथ फिल्म का मुहूर्त 26 मार्च को सुल्ताना डाकू के नाम से मशहूर पत्थरगढ़ के किले से होगा।
बिजनौर निवासी फिल्म निर्माता, निर्देशक, स्टोरी राइटर आलोक गोविल सुल्ताना डाकू पर चार करोड़ रुपये की लागत से फिल्म सुल्ताना द रियल हीरो तैयार कर रहे हैं। आलोक गोविल ने बुधवार को नजीबाबाद के पूजा नर्सिंगहोम में नजीबाबाद निवासी समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ.राखी आनंद अग्रवाल और मीडियाकर्मी धर्मवीर चौहान के पुत्र ध्रुव चौहान का फिल्म के लिए चयन किया। डॉ.राखी आनंद अग्रवाल फिल्म इंडस्ट्री, टेलीफिल्म, सोशल एक्टिविटी में सक्रिय हैं जबकि युवा कलाकार ध्रुव चौहान नृत्य में महारथ रखता है।
निर्माता भरत सिंह की फिल्म सुल्ताना द रियल हीरो के आलोक गोविल स्टोरी राइटर और निर्देशक हैं। आलोक गोविल ने नजीबाबाद के कलाकारों के चयन की घोषणा की। उन्होंने बताया कि फिल्म में सुल्ताना डाकू की भूमिका ताहिर कमाल खान अदा करेंगे जबकि अंग्रेज मैम एनडी की भूमिका के रूप में डॉ.राखी आनंद अग्रवाल निभाएंगी।
विज्ञापन
फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार प्रेम चोपड़ा अंग्रेज कमिश्नर, रजा मुराद जमीदार, अली खान मिस्टर यंग, राजपाल यादव सुल्ताना के साथी डाकू, ध्रुव चौहान दूल्हा की भूमिका में फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म सात जुलाई 2024 को रिलीज किए जाने का लक्ष्य है।
नाम मेरा सुल्ताना.. गीत से मिलेगी ख्याति
नजीबाबाद। केके रंजन के लिखे थीम गीत मैं बिजनौर का रहने वाला, नाम मेरा सुल्ताना... से बिजनौर को देश में नई मिलेगी। फिल्म में पांच गीत शामिल किए गए हैं। सरूर लखनवी, केके रंजन, मरगूब रहमानी के लिखे गीतों को स्वर देंगे जाने-माने गीतकार उदित नारायण, विनोद राठौर, स्नेह लता, अल्तमश फरीदी और शादाब फरीदी।