{"_id":"63a4a24626098c26990e33e5","slug":"the-district-came-under-the-grip-of-cold-wave-and-fog-bijnor-news-mrt618885093","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: शीतलहर और कोहरे की चपेट में आया जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: शीतलहर और कोहरे की चपेट में आया जिला
विज्ञापन
शीतलहर और कोहरे की चपेट में आया जिला
बिजनौर। ठंडी हवाओं से जिले के मौसम पर सीधा असर पड़ रहा है। शीत लहर चलने से गलन भरी सर्दी लोगों को सता रही है। 6.8 न्यूनतम पारे के साथ रात में भी कंपकंपी बंध रही है। दिन के तापमान में मामूली इजाफा भी सर्दी के असर को कम नहीं कर पाया।
बृहस्पतिवार को पिछले दिनों की तरह सवेरे से ही कोहरा छाया रहा। दोपहर 11:00 बजे तक कोहरा बना हुआ था। जिसने वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी। कोहरे के चलते लोगों के कामकाज पर भी असर पड़ा। दिन का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री ल्सियस का इजाफा हुआ है, लेकिन यह मामूली बढ़ोतरी ठंड से निजात नहीं दिला सकी। दिन भर लोग शीत लहर चलने की वजह से ठंड में कांपते रहे। गर्म कपड़ों से भी सर्दी दूर नहीं हो पाई। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। घर से लेकर गांव तक लोग अलाव तापते देखे गए।
ठंड का असर बाजारों में भी साफ देखने को मिल रहा है। बाजारों में ग्राहकों की भीड़ नदारद है। हालांकि 12:00 बजे तक धूप निकली तो बाजारों में कुछ रौनक लौटी लेकिन शाम 5:00 बजते ही फिर से कोहरे की धुंध छा गई और बाजारों का सन्नाटा कायम हो गया। ठंड की वजह से काफी कम लोग घरों से निकल रहे हैं। इसके अलावा रात के तापमान में गिरावट जारी रही। बृहस्पतिवार को 6.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को न्यूनतम पारा 7.4 डिग्री बना हुआ था।