फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The delegation met the Union Agriculture Minister regarding the problem of farmers

किसानों की समस्या को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री से मिला प्रतिनिधि मंडल

Sun, 06 Nov 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
The delegation met the Union Agriculture Minister regarding the problem of farmers
दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को मांग पत्र सौंपते भाकियू अराजनैतिक के पदाधि - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रतिनिधिमंडल ने भारत सरकार के कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की और उन्हें मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगम्बर सिंह ने बताया कि केंद्रीय मंत्री से चर्चा व उन्हें दिए मांग पत्र में किसान क्रेडिट कार्ड ऋण अधिकतम 5 वर्ष के लिए स्वीकृत किये जाते है। इन किसानों से मूलधन पांच वर्ष में नवीनीकरण के समय लिया जाने, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत सभी तरह के वास्तविक नुकसान के लिए व्यक्तिगत आधार पर फसल बीमा से नुकसान की भरपाई की जाने, लघु किसान के लिए प्रीमियम दर शून्य रखी जाने, कृषि उपज के प्रसंस्करण के माध्यम से मूल्यवर्धन करने के लिए सहकारी समितियां गांव, ब्लॉक स्तर पर प्रसंस्करण, ग्रेडिंग, पैकेजिंग सुविधाओं की स्थापना करने, कृषि कार्य में लगने वाले सभी यंत्रों व रासायनिक दवाइयों, बीज पर जीएसटी की दर न्यूनतम की जाने आदि समस्याएं प्रमुखता से उठाई।
विज्ञापन

केंद्रीय कृषि मंत्री ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। वार्ता में भाकियू अराजनैतिक के चेयरमैन व गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक, राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक, राजवीर सिंह, युवा प्रदेशाध्यक्ष दिगंबर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed