{"_id":"57f401ba4f1c1b940a26fe4b","slug":"the-decision-to-cut-salaries","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन काटने का निर्णय वापस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन काटने का निर्णय वापस
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 05 Oct 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर में सफाईकर्मियों के अवकाश को लेकर तीन दिन से चल रही हड़ताल को लेकर पालिका और सफाई कर्मियों में समझौता हो गया। इस दौरान पालिका ने सफाई कर्मियों को बिरादरी में किसी व्यक्ति का निधन होने पर आधे दिन के अवकाश की अनुमति दी। वार्ता के बाद पालिका ने वेतन काटने फैसला वापस ले लिया। तब यह मामला िनपटा।
चार दिन पहले वाल्मीकि बस्ती में किसी व्यक्ति का निधन हो गया था। तब पालिका के सभी सफाई कर्मी एक दिन के अवकाश पर चले गए थे। इससे नगर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई थी।
एक दिन के अवकाश के बाद लौटे सफाई कर्मियों का पालिका ने एक दिन का वेतन काटने का आदेश कर दिया था। तब से पालिका के सफाई कर्मी बिरादरी में किसी के निधन पर अवकाश को लेकर हड़ताल पर चले आ रहे थे।
विज्ञापन
मंगलवार को सफाई कर्मियों और पालिका में वार्ता हुई। वार्ता में पालिका ने सफाई कर्मियों के तीन दिन का वेतन काटने के आदेश को वापस ले लिया। निर्णय हुआ बिरादरी में किसी के निधन होने पर सफाई कर्मी आधे दिन का ही अवकाश ले सकेंगे। पूरे दिन का अवकाश लेने पर वेतन काटा जाएगा। यदि किसी सफाई कर्मी की मृत्यु होती है कि तब ही पालिका कर्मी एक दिन का अवकाश ले सकेंगे। इस पर दोनों पक्ष मान गए। वार्ता में चेयरमैन महमूद हसन, सुरेंद्र आदि रहे।