फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The death of the young woman buried in the rock

ढांग मेंे दबकर युवती की मौत

Tue, 11 Oct 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Tue, 11 Oct 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
The death of the young woman buried in the rock
मंडावर में मिट्टी की ढांग के नीचे दबने से हुई युवती की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के मंडावर में तालाब से मिट्टी निकालते समय ढांग गिरने से युवती उसमें दब गई। गांव वाले युवती को बाहर निकालकर जिला अस्पताल लेकर आए, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


गांव सीमली निवासी सतपाल की 18 वर्षीय पुत्री पूजा सोमवार को गांव की महिलाओं के साथ  गांव हुसैनपुर के पास तालाब से मिट्टी लेने गई थी। मिट्टी खोदते समय करीब 11 बजे मिट्टी की ढांग गिर गई और पूजा उसके नीचे दब गई। पूजा के दबने पर महिलाओं ने शोर मचाया। इस पर अंतिम संस्कार के लिए जा रहे गांव हुसैनपुर के गांव वाले दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने फावड़े आदि से मिट्टी हटाकर करीब 15 मिनट बाद पूजा को निकाला। तब तक पूजा के परिजन भी मौके पर आ गए। प्राइवेट चिकित्सकों ने पूजा की हालत गंभीर बताते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान पूजा की मौत   हो गई। पूजा की मौत से परिवार  में मातम छा गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर  ले गए।  युवती की मौत से परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। घर वाले बार बार इस मनहूस क्षण को कोस रहे थे। घर वालों ने कहा कि हमने किसी का क्या बिगाड़ा कि इस दिन को देखना पड़ा। आसपास के गांव के लोग पूजा के घर पहुंचकर रोते बिलखते परिजनों को ढांढस बंधा रहे थे। पूरे गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed