फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The death of the young man from tanker collision

टैंकर की टक्कर से युवक की मौत

Mon, 17 Oct 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Mon, 17 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के नहटौर में  ट्रैक्टर की लाइट ठीक करने के दौरान टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी। जबरदस्त टक्कर में ट्रैक्टर-ट्राली गड्ढे में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बिजनौर रेफर कर दिया। मौत से गुस्साए लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर नहटौर नूरपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


गांव दबखेड़ी निवासी भूपेंद्र सिंह (30), बबलू (27), अंकित (25) गांव सीकरी भोगपुर के आसपास खजूर के पट्ठे (पत्ती) काटने गए थे। तीनों युवक हाथ के पंखे व टोकरी बनाने का कार्य करते हैं। देर सांय वह गांव सीकरी भोगपुर के आनंद (29) के ट्रैक्टर ट्राली में पट्ठे भरकर गांव लौट रहे थे। नहटौर-नूरपुर मार्ग पर गांव खंडसाल के निकट अचानक ट्रैक्टर की लाइट खराब हो गई। चारों युवक ट्रैक्टर की लाइट सही करने लगे। इसी दौरान पीछे से आ रहे टैंकर ने ट्राली में टक्कर मार दी। जबरदस्त टक्कर में ट्रैक्टर ट्राली खाई में जा घुसी। टक्कर लगने से भूपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। अंकित, बबलू, आनंद व टैंकर परिचालक रजत (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से बिजनौर रेफर कर दिया गया। चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया। युवक की मौत की खबर पर परिजन मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन

कार्रवाई की मांग को लेकर नहटौर-नूरपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। टैंकर को आग के हवाले करने की कोशिश की गई। पुलिस ने लाठी फटकराते हुए स्थिति पर काबू पाते हुए शव को कब्जे में लिया। जाम को खुलवा दिया गया है। चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वाहन खराब होने पर सड़क पर न खड़े करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed