फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The daughters of the district are wearing flags in wrestling at the state level

राज्य स्तर पर कुश्ती में झंडे गाड़ रहीं जिले की बेटियां

Sat, 06 Mar 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
The daughters of the district are wearing flags in wrestling at the state level
राज्य स्तर पर कुश्ती में झंडे गाड़ रहीं जिले की बेटियां
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद की होनहार बेटियां कुश्ती में नाम कमा रही हैं। अब तक पांच बेटियों ने विभिन्न भार वर्गों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इनमें से चार ने राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त कर माता-पिता और जिले का नाम रोशन किया।
डीएवी इंटर कॉलेज की कुश्ती एकेडमी के प्रशिक्षक धर्मदेव सिंह भाटी के अनुसार 26, 27, 28 फरवरी को मुरादाबाद के ग्लोबल पब्लिक स्कूल में यूथ गेम्स एसोसिएशन की तरफ से उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सब जूनियर के 40 किग्रा भार वर्ग में कुल्चाना गांव निवासी शगुन कश्यप पुत्री नन्हे सिंह ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। ग्राम कान्हा नंगला निवासी सुहानी तोमर पुत्री अमन सिंह ने सब जूनियर के 53 किग्रा में गोल्ड मेडल हासिल किया। जूनियर के 59 किग्रा भार वर्ग में बिजनौर की रहने वाली शौर्या गोस्वामी पुत्री धीरेंद्र सिंह ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। ग्राम अभीपुरा निवासी रिवानी ने सब जूनियर वर्ग के 46 किग्रा भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन

ये चारों महिला पहलवान कुश्ती में ही कैरियर बनाना चाहती हैं तथा स्वयं को सिद्ध करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही हैं। ये बालिका पहलवान भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराकर जिला बिजनौर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करना चाहती हैं। काजल चौधरी 50 किग्रा भार वर्ग में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। अभी हाल ही में काजल का नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। छोटी पहलवान शगुन कश्यप ग्रामीण दंगलों में भी अपनी कुश्ती का हुनर दिखा रही हैं और अपने बराबर के लड़कों से दंगलों में बहुत अच्छी कुश्तियां लड़ती है।

पहलवान रिवानी।

पहलवान रिवानी।- फोटो : BIJNOR

पहलवान शौर्या गोस्वामी।

पहलवान शौर्या गोस्वामी।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed