फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The daughter-in-law fainted after seeing the condition of her mother, pieces of flesh were scattered far and wide

Bijnor News: मां की हालत देख बेहोश हुई पुत्रवधू, दूर तक फैले थे मांस के टुकड़े

Fri, 25 Jul 2025 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
The daughter-in-law fainted after seeing the condition of her mother, pieces of flesh were scattered far and wide
अफजलगढ़(बिजनाैर)। मुन्नी देवी को कुत्तों ने बुरी तरह नोंच डाला। उसके शरीर का मांस दूर तक फैला हुआ था। मौके पर पहुंची महिला की पुत्रवधू वहां का नजारा देख कर बेहोश हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीण विवेक, हरिओम, शोभित, आकाश, बिजेंद्र, धर्मेंद्र, बंटी, श्याम, बृजपाल सिंह ने बताया कि कुत्ते उग्र होकर लोगों पर कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कुत्ते रोजाना 15 से 20 लोगों को काटकर जख्मी कर रहे हैं। कुत्ते, खासकर महिला, बच्चों व वृद्धों को निशाना बना रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। आबादी से लेकर जंगल तक में लोग सुरक्षितत नहीं हैं।
विज्ञापन

कुत्ते इस कदर खूंखार हो गए हैं कि किसी पर भी हमला कर देते हैं। डेढ़ माह पहले घटना स्थल से एक किमी दूर आवारा कुत्तों ने सात वर्षीय यास्मीन पुत्री महबूब पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। बालिका अपनी मां के साथ दूध लेने गई थी। क्षेत्र में कुत्तों के हमलों की घटना रोजाना सामने आ रहीं हैं। सीएचसी अधीक्षक व पीएचसी प्रभारी सर्वेश निराला के अनुसार जनवरी 2025 से 20 जुलाई तक पीएचसी में 840 लोगों को तथा केवल जुलाई माह में ही 60 लोगों को कुत्तों के काटने पर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाकर उपचार किया गया। जबकि सीएचसी में जनवरी से 20 जुलाई तक करीब 735 लोगों को तथा केवल जुलाई में अब तक 55 लोगों को कुत्ते के काटने पर एंटी रेबीज लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed