फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The date has been extended again, and the undergraduate admission process will continue until August 27.

Bijnor News: फिर बढ़ाई तिथि, 27 अगस्त तक चलेगी स्नातक में प्रवेश प्रक्रिया

Tue, 25 Aug 2026 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
The date has been extended again, and the undergraduate admission process will continue until August 27.
बिजनौर। जनपद के महाविद्यालयों में स्नातक स्तर के समस्त पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद ने तीसरे चरण में दाखिले के लिए अंतिम तिथि बढ़ाकर 27 अगस्त कर दी है। अभी तक जिले के अधिकांश निजी महाविद्यालयों में स्नातक बीए, बीएससी, बीकॉम में करीब 20 प्रतिशत सीटें रिक्त रह गई है। महाविद्यालयों के संचालकों के अनुसार विद्यार्थियों का रुझान प्रोफेशनल कोर्स की ओर बढ़ा है।
विज्ञापन

गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद से संबद्ध जनपद बिजनौर में संचालित राजकीय/ संघटक/अनुदानित/स्ववित्तपोषित समस्त महाविद्यालयों में सत्र 2026-27 में स्नातक स्तर समस्त पाठ्यक्रमों (सेमेस्टर/वार्षिक मोड) के प्रथम वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरीश कुमार द्विवेदी ने बताया कि दालिखे को ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थी महाविद्यालय का चयन या सीट लॉक करने से पहले रजिस्ट्रेशन फॉर्म की जांच कर लें। महाविद्यालयों को भी निर्देश दिए है कि महाविद्यालय स्तर से भी त्रुटि शुद्ध करने के उपरांत ही पाठ्क्रम में प्रवेश को समर्थ पोर्टल पर सीट लॉक करें। पोर्टल पर लॉक होने के उपरांत किसी भी प्रकार का संशोधन विश्वविद्यालय द्वारा नहीं किया जाएगा। वहीं शहर के कृष्णा कॉलेज के निदेशक पवन कुमार ने बताया कि स्नातक पाठ्यक्रम में तीसरे चरण की दाखिले की प्रक्रिया चल रही है और सीट लॉक करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त है। कहा कि कॉलेज में प्रोफेशनल सीटे भर गई है। स्नातक स्तर कुुछ सीटें रह गई हैं। इच्छुक विद्यार्थियों से उन्होंने दाखिला लेने की प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed