{"_id":"66c23bcf9ece802b21037dc4","slug":"the-cycle-of-education-is-breaking-due-to-low-attendance-of-students-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-129058-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम होने से टूट रहा पढ़ाई का चक्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम होने से टूट रहा पढ़ाई का चक्र
विज्ञापन
उपस्थिति 65 प्रतिशत से कम वाले स्कूलों को बीएसए ने जारी किए नोटिस
बीईओ को भी लिखा पत्र, छात्रों की कक्षा में शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की शतप्रतिशत उपस्थिति न होने से पढ़ाई का चक्र टूट रहा है। इसका नुकसान विद्यार्थियों को तो हो ही रहा है, शिक्षकों के लिए भी निपुण योजना की सफलता चुनौती बनी हुई है। इसी को देखते हुए बीएसए ने 65 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले स्कूलों को नोटिस जारी किए है। सभी खंड शिक्षा अधिकारी को भी पत्र लिखकर छात्र-छात्राओं की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के मुताबिक वर्तमान में परिषदीय स्कूल में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 65 से 70 प्रतिशत चल रही है। उपस्थिति कम होने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। छात्रों को निपुण बनाने में कठिनाई उत्पन्न हो रही है। छात्र के एक-दो दिन नहीं आने से उन्हें दोबारा पढ़ाना पड़ता है।
मिड-डे मील की संख्या के आधार पर करीब 65 प्रतिशत छात्र-छात्राएं ही कक्षा में उपस्थिति हो रहे हैं। छात्रों की 65 प्रतिशत से कम संख्या वाले स्कूलों को बीएसए ने नोटिस जारी किए है। इसके लिए शिक्षक-शिक्षिकाएं अभिभावकों से संपर्क कर कक्षाओं में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाएंगे। उपस्थिति कम रहने पर अग्रिम कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
कक्षा में रोजाना पढ़ने आने से छात्र छात्राएं होशियार होंगे। स्कूलों में शिक्षा का माहौल बनेगा। स्कूल में छात्रों की उपस्थिति 65 प्रतिशत से कम होने पर नोटिस जारी किए गए। -योगेंद्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।