फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The current of Ganga broke the oil pipeline

Bijnor News: गंगा की धारा ने तोड़ डाली तेल पाइप लाइन

Fri, 22 Aug 2025 11:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 22 Aug 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
The current of Ganga broke the oil pipeline
नांगलसोती-लालपुर सोजिमल क्षेत्र में कटान करती पाइप लाइन। संवाद
नजीबाबाद। जमीन का कटान कर रही गंगा की धारा ने बालावाली के पास इंडियन ऑयल की तेल पाइप लाइन को तोड़ डाला। पाइप लाइन टूटने की वजह से पानीपत की रिफाइनरी से नजीबाबाद ऑयल डिपो को होने वाली डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति बंद हो गई है। हालांकि पाइप लाइन पर खतरा मंडराता देख तेल की आपूर्ति तीन दिन पहले ही बंद कर दी गई थी। वरना हादसा भी हो सकता था। बालावाली रेलवे स्टेशन और रेल पुल के पास गंगा पिछले कई दिनों से भयंकर तरीके से कटान कर रही है। रेलवे ट्रैक से करीब 100 मीटर दूरी पर ही इंडियन ऑयल की भूमिगत पाइप लाइन बिछी हुई थी। बालावाली के पास लालपुर सोजीमल गांव के किसानों की जमीन में गंगा पिछले कई दिनों से कटान कर रही है। कटान करते करते गंगा की धारा ने पाइप लाइन को भी अपनी चपेट में ले लिया। जमीन में दबी पाइप लाइन तीन दिन पहले बाहर नजर आने लगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को यह पाइप लाइन पानी की लहरों पर झूलते हुए नजर आई। जिसके बाद से ही पाइप लाइन टूटने के कयास लगाए जा रहे थे। पूरा दिन इंडियन ऑयल की टीम मौके पर मौजूद रही। मगर तेज बहाव के सामने पाइप लाइन टिक नहीं पाई और बृहस्पतिवार की देर शाम टूट गई। बताया गया कि उक्त पाइप लाइन के सेंसर पाइप पहले ही टूट कर गंगा में बहने लगे थे।
विज्ञापन

एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अमित कुमार ने आईओसी अधिकारियों के साथ टूटी पाइप लाइन की स्थिति का जायजा लिया। पाइप लाइन के माध्यम से आईओसी को पानीपत से डीजल और पेट्रोल की कई वर्षों से आपूर्ति की जा रही है। आईओसी अधिकारियों ने गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने और पाइप लाइन को खतरा पैदा होने की स्थिति में पेट्रोलियम पदार्थ की सप्ताई रोक दी थी। खाली पाइप लाइन को बचाने और किसी हादसे से बचने के लिए पाइप लाइन में तीन दिन पहले पानी छोड़ा गया था। बताया गया कि अगर पेट्रोल पाइप लाइन में भरा होता और टूट जाती तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।

नांगलसोती-लालपुर सोजिमल क्षेत्र में कटान करती पाइप लाइन। संवाद

नांगलसोती-लालपुर सोजिमल क्षेत्र में कटान करती पाइप लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed