फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The crowd in front of the empty treasury of banks

भीड़ के सामने बैंकों का खजाना हुआ खाली

Thu, 10 Nov 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 10 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
The crowd in front of the empty treasury of banks
बिजनौर में एसबीआई में उमड़ी उपभोक्ताओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में बृहस्पतिवार को बैंकों में 500 व एक हजार रुपये के नोट बदलने व जमा करने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ी रही। उपभोक्ताओं ने लाइन में लगाकर किसी भी तरह नोट जमा किए। अगर किसी बैंक में उपभोक्ताओं को ज्यादा भीड़ दिखाई दी तो वह तुरंत ही किसी अन्य बैंक शाखा में पहुंच गया। अरबन को-ऑपरेटिव बैंक, बंधन बैंक में कैश खत्म हो गया। अपने उपभोक्ताओं को तवज्जो देते हुए कई बैंकों ने केवल खातों से ही रुपये दिए। रुपये बदलवाने आए उपभोक्ताओं को मना कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बैंक खुलने से पहले ही उपभोक्ताओं की भीड़ बैंक के बाहर लगनी शुरू हो गई थी। जैसे ही कर्मचारियों ने बैंक का गेट खोला, अंदर जाने के लिए उपभोक्ताओं में मारामारी मच गई। एसबीआई, पीएनबी, जिला सहकारी बैंक, सर्व यूपी ग्रामीण बैंक आदि में उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग गई। विकास भवन स्थित पीएनबी में तो बाहर तक उपभोक्ताओं की लाइन लग गई। रुपये निकालने से ज्यादा भीड़ रुपये जमा करने व बदलवाने वालों की रही। रुपये जमा करने, बदलवाने और निकालने के लिए अलग-अलग काउंटर थे।   अगर कोई नोट जमा भी करता था तो उसे रुपये निकालने के लिए दूसरी लाइन में लगना पड़ता था। कई बैंकों में भीड़ को देखते हुए उपभोक्ताओं को 500 व एक हजार के नोट के बदले में तथा खाते से भी दो-दो हजार रुपये ही दिए गए। शाम होते होते कैश कम होने पर कई बैंकों ने उपभोक्ताओं को 500 और एक हजार के बदले रुपये देने कम कर दिए। केवल अपने उपभोक्ताओं के नोट ही खाते में जमा कर उनको अन्य नोट दिए गए। बंधन बैंक में सुबह ही कैश  खत्म हो गया, अरबन कोऑपरेटिव बैंक, पीएनबी की बैराज रोड स्थित शाखा में दोपहर के बाद कैश खत्म हो गया। फिर भी उपभोक्ता रुपये जमा करने के लिए लाइन में लगे रहे। शाम तक बैंकों में यही हालत रही। बैंकों में उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना   पड़ा। पीएनबी की मुख्य शाखा में वृद्धा हरवती देवी ने बताया  कि घर में 500 के दस नोट रखे थे। आज तो रुपये जमा करने में  ही समय निकल जाएगा।  रुपये निकालने के लिए दोबारा लाइन में लगने की हिम्मत अब  उनमें नहीं है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed