फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The crowd in banks, struggled for new notes

नए नोटों के लिए बैंकों में जूझती रही भीड़

Tue, 15 Nov 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Tue, 15 Nov 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
The crowd in banks, struggled for new notes
मंडावली में सर्व यूपी ग्रामीण बैंक शाखा के बाहर हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जिले में 500-1000 के पुराने नोटांे के बदले नए नोट पाने और एटीएम से कैश निकालने के लिए मंगलवार को भी बैंकों में भीड़ उमड़ पड़ी। कई शाखाओं पर हंगामे होते रहे। जिला सहकारी बैंक में पुराने नोट जमा ही नहीं किए गए। शेरकोट और अन्य जगहों पर पीएम के पुतले फूंककर रोष जताया गया।
विज्ञापन

शेरकोट में मंगलवार तड़के से ही उपभोक्ता जिला सहकारी बैंक में लेनदेन करने के लिए लंबी लाइन की कतार में खड़े थे। करीब दस बजे पहुंचे बैंक के मैनेजर ने कुछ देर बाद ही नो कैश  का नोटिस चस्पा कर दिया। इस पर सुबह से भूखे-प्यासे खड़ी भीड़ भड़क गई।  बैंक के बाहर हाथापाई की नौबत आ गई। पुलिस ने बमुश्किल लाठियां फटकारकर भीड़ पर काबू पाया। उपभोक्ताओं ने कहा कि वह सुबह से लाइन में खड़े थे। मैनेजर ने जरा ही देर में बैंक में कैश नहीं होने का  हवाला देते हुए नोटिस चस्पा कर भीड़ को जाने के लिए कहा। हालांकि कुछ ग्राहक पैसा जमा करने के लिए भीड़ में खड़े थे। उनकी रकम भी जमा नहीं की  गई। इससे भीड़ के तेवर बदल गए। भीड़ के शोर मचाते ही एक बुजुर्ग बेहोश होकर गिर पड़ा और चोटिल हो गया। दुकानदार उसे पानी पिलाकर होश में लाए।  ग्राहकों ने डीएम से शिकायत कर मामले में जांच की मांग की है। उधर, पंजाब नेशनल बैक,  स्टेट बैक, बैंक ऑफ बड़ौदा में भी भीड़ के हालत बेकाबू रहे। उधर, एसडीएम सतेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई होगी। उधर, शेरकोट में एक हजार व पांच सौ के पुराने नोटों को अचानक बंद करने के प्रधानमंत्री के फैसले से खफा होकर ग्राहकों ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। ।
विज्ञापन

मंगलवार को मुहल्ला खुराड़ा में ग्राहकों ने प्रधानमंत्री के आदेश की आलोचना की। ग्राहकों का आरोप है कि सारा समय बैंकों की लंबी लाइन में लगना पड़ रहा है। अधिकांश ग्राहक भूखे-प्यासे सुबह से ही लाइन में लग  जाते हैं। मरीज पैसे के अभाव में जिंदगी और  मौत से जूझ रहे हैं। कई बार दिनभर लाइन में लगने के बाद भी उपभोक्ताओं को  रकम नहीं मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में आमिर शेख,  तनवीर अहमद, जसवंत सिंह, बंटी सैनी, रोहित कुमार, शाकिर अहमद, जमीर, यासीन, दिलशाद आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed