फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The crowd gathered in the market before lockdown, jammed

लॉक डाउन से पहले उमड़ी बाजार में भीड़, लगा रहा जाम

Sat, 01 Aug 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
The crowd gathered in the market before lockdown, jammed
बिजनौर में दो दिन के लॉकडाउन लगने से पूर्व मुख्य बाजार में उमड़ी भीड़। - फोटो : BIJNOR
बाजार में उमड़ी भीड़, लगा रहा जाम
विज्ञापन

बिजनौर। शनिवार और रविवार को लगने वाले लॉकडाउन से पहले शुक्रवार को बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शुक्रवार को बाजार में इतनी भीड़ रही कि पैर रखने की जगह नहीं रही। भीड़ की वजह से सभी चौराहों पर जाम के हालात रहे। त्योहारों के मौकों पर लगाए जा रहे लॉकडाउन का पालन करने के लिए पुलिस ने शुक्रवार से ही सख्ती बरतनी शुरू कर दी। शुक्रवार से ही चौराहों पर पुलिस की चेकिंग शुरू हो गई।

शनिवार को बकरीद है और सोमवार को रक्षाबंधन मनाया जाएगा। दोनों ही प्रमुख पर्व हैं। लेकिन बकरीद पर लॉक डाउन की वजह से पूरा जिला बंद रहेगा। ऐसे में जरूरी सामान खरीदने के लिए शुक्रवार को ही लोगों ने बाजार का रुख किया। मुख्य बाजार, सिविल लाइन में बहुत भीड़ रही। सोमवार को रक्षाबंधन की तैयारी भी शुक्रवार को ही की गई। राखी की दुकानों पर शुक्रवार को भीड़ लगी रही। कुछ बहनें तो शुक्रवार को ही भाइयों को राखी बांधने के लिए पहुंच गई हैं। वे सोमवार को जल्दी राखी बांधकर अपने घर लौटेंगी। मिठाई की दुकानों पर हालांकि शुक्रवार को भीड़ नहीं रही। पहले जैसे बाजार में फड़ पर मिठाई बिकती थी ऐसा इस बार कहीं देखने को नहीं मिल रहा है। बकरीद पर कुर्बानी के लिए पशु भी पहले की तरह बिकते नजर नहीं आए। एसडीएम बृजेश कुमार का कहना है कि शनिवार और रविवार को लॉक डाउन का बहुत सख्ती से पालन कराया जाएगा। कोई भी बेकार में सड़क पर नहीं आए। अगर कोई सड़क पर बिना मास्क के दिखाई दिया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, शुक्रवार को मस्जिदों में सामूहिक नमाज अदा नहीं की गई। मस्जिदों में केवल अजान ही हुई। मुस्लिमों ने घरों पर ही नमाज अदा की। बकरीद की नमाज व कुर्बानी भी घरों पर ही होगी। मुस्लिमों को बकरीद पर सामूहिक कुर्बानी न करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed