Bijnor News: नौकरी और निकाह का झांसा देकर ममेरे भाई ने किया दुष्कर्म
बिजनौर में सफाई कर्मी के पद पर नौकरी लगवाने और निकाह करने का झांसा देकर आरोपी अपनी फुफेरी बहन के संग दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। अब कहीं और शादी तय कर ली, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है।
शहर कोतवाली में एक मोहल्ला निवासी तलाकशुदा युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि धामपुर के रहने वाले उसके ममेरे भाई ने उसकी सफाई कर्मचारी के तौर पर नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। नौकरी लगवाने की एवज में पचास हजार रुपये भी हड़प लिए।
नौकरी लगवाने के साथ साथ उसके संग निकाह करने का भी वादा किया था। झांसा देकर आरोपी दो साल तक यौन शोषण करता रहा। अब निकाह करने के वादे से मुकर गया और कहीं और रिश्ता तय कर लिया।
शिकायत करने पर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। आबकारी चौकी इंचार्ज सुमित राठी ने अपनी टीम के संग आरोपी को दबोच लिया। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेज दिया गया है।