फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The contract of property of those who do not pay rent will be canceled

किराया जमा न करने वालों की संपत्ति का अनुबंध होगा निरस्त

Tue, 23 Aug 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The contract of property of those who do not pay rent will be canceled
किराया जमा न करने वालों की
विज्ञापन

संपत्ति का अनुबंध होगा निरस्त
धामपुर। नगर पालिका की संपत्तियों का किराया जमा नहीं करने वालों का अनुबंध किया जाएगा। पालिका ने हर सप्ताह दस बड़े बकाएदारों से किराया जमा कराने का निर्णय लिया है। किरायेदारों पर करीब साढे़ सात लाख रुपये से ज्यादा की किरायेदारी बकाया है।

पालिका के ईओ सुभाष कुमार ने बताया कि पालिका के पास अपनी 500 दुकानों की संपत्ति है, जो अनुबंध के आधार पर किराये पर दी गई है। किराये पर देते समय उन्हें नियम शर्तों के बारे में भी पालिका की ओर से लिखित में अवगत कराया गया था। अधिकतम तीन माह के भीतर किराया देना होता है। इसके बाद कुछ लोग किराया जमा करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। कुछ लोगों पर दो-दो साल तक का किराया बकाया है। अब हर सप्ताह दस दस बडे़ बकायेदारों की सूची तैयार की जाएगी और उनसे किराया वसूला जाएगा, जो किराया नहीं देंगे, उनका अनुबंध समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन्होंने गृह और जलकर जमा नहीं किया है, उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा और इसके बाद उनकी आरसी काटकर तहसील को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed