{"_id":"61d9ddd1ca87cb1dc7620a3e","slug":"the-constable-line-up-on-the-charge-of-demanding-a-bribe-nazibabad-news-mrt572699620","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत मांगने के आरोप में सिपाही लाइनहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत मांगने के आरोप में सिपाही लाइनहाजिर
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। सिपाही का रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। एसपी ने वायरल ऑडियो का संज्ञान लेते हुए सिपाही को लाइनहाजिर कर दिया और मामले की जांच सीओ नजीबाबाद को सौंपी है।
नांगलसोती थाने में तैनात सिपाही अमरपाल सिंह ड्राइवर के पद पर कार्यरत हैं। वायरल ऑडियो में सिपाही अमरपाल एक वाहन स्वामी से गन्ने के वाहन चलाने के नाम पर प्रति वाहन 700 की रिश्वत की मांग कर रहा है और वाहन चलवाने की पूरी गारंटी भी ले रहा है। ऑडियो में सिपाही वाहन एंट्री की रकम नांगलसोती के एक मेडिकल स्वामी के अकाउंट में पेटीएम करने की बात कह रहा है। वाहन स्वामी ने सिपाही की ऑडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। पुलिस के उच्चाधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए नांगलसोती थाना प्रभारी व सिपाही को बिजनौर तलब किया। एसपी ने मामले में सिपाही को लाइनहाजिर कर दिया है। एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह का कहना है कि ऑडियो वायरल मामले की जांच सीओ नजीबाबाद गजेंद्र पाल सिंह को सौंपी गई है।