{"_id":"589b68884f1c1bc15537a769","slug":"the-commotion-of-the-people-of-ramnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर के लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर के लोगों ने किया हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 09 Feb 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावली में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में सीसी रोड और शौचालय निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्राम पंचायत रामनगर में स्थित प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में सीसी रोड और शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। बुधवार को ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों जैनुल, नौबहार का आरोप है कि प्रधान से हमसाज होकर ठेकेदार सीसी रोड और शौचालय में निर्माण सामग्री मानक के अनुसार नहीं लगा रहा है। जो सड़क बनाई जा रही है, वह कुछ ही समय में बदहाल हो जाएगी। ग्रामीणों ने गुणवत्तापरक सड़क और शौचालय बनने तक ठेकेदार द्वारा मनमाने ढंग से कराया जा रहा कार्य न होने देने का निर्णय लिया। प्रदर्शनकारियों में विपिन, मनोज, पवन, पूरन सिंह, नीरज आदि शामिल रहे। उधर, हंगामे की सूचना और निर्माण रुकवा देने की सूचना पर ग्राम विकास अधिकारी गंगाराम सिंह गांव पहुंच गए। उन्होंने शिकायत की जांच होने तक निर्माण न करने की ठेकेदार को सलाह दी। उधर, ग्राम प्रधान लाल सिंह ने स्पष्ट किया कि वे किसी कीमत पर अपने क्षेत्र में हो रहे निर्माण में घटिया सामग्री नहीं लगने देंगे। ठेकेदार रेत ज्यादा लगा रहा है। ठेकेदार से इस पर आपत्ति जताई गई है। ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के आरोप को गलत बताया।
विज्ञापन