{"_id":"65a58b209a8330935d030af5","slug":"the-cold-wave-and-the-oppression-of-winter-is-not-stopping-people-are-in-distress-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-17688-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नहीं थम रहा शीतलहर और सर्दी का सितम, लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नहीं थम रहा शीतलहर और सर्दी का सितम, लोग बेहाल
Tue, 16 Jan 2024 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 16 Jan 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में सोमवार की सुबह छाए कोहरे से गुजरते वाहन।
बिजनौर। पहाड़ों पर हो रही बर्फवारी का असर जिले के मौसम पर भी पड़ा रहा है। मौसम के मिजाज में घुली ठंडक और शीतलहर लोगों को कंपकंपा रही है। सर्द मौसम में लोग बेहाल हैं और जनजीवन भी अस्त व्यस्त बना हुआ है।
दोपहर बाद निकली धूप भी सर्दी के असर को कम नहीं कर सकी। सोमवार सुबह रोजाना की तरह भयंकर कोहरा छाया रहा। करीब दस बजे तक कोहरे की धुंध बनी रही और सड़कों पर वाहनों का चलना भी धीमी गति से हुआ। खैर, इसके बाद कोहरा तो छंट गया लेकिन सूरज के दर्शन नहीं हो सके। दोपहर बाद करीब दो बजे हल्की धूप निकल आई, इस बेअसर धूप के बाद भी ठंड ने लोगों को खूब कंपकंपाया। कामकाजी लोग ही घरों से निकले, बाकी जिन्हें कोई काम नहीं था, उन्होंने ठंड में घर से बाहर निकलने से गुरेज किया। चौराहों और सड़कों पर लोग अलाव का सहारा लेकर ठंड को दूर करने का प्रयास करते नजर आए। सर्द मौसम में छोटे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए अभिभावकों को ज्यादा मशक्कत करनी पड़ रही है। सुबह से लेकर शाम तक चल रही शीतलहर में लोगों ने चाय पकौड़ी का भी खूब आनंद लिया। शाम ढलते ही फिर से कोहरा छाने लगा। देर शाम आठ बजे तक फिर से जिला कोहरे की चादर में लिपट गया।
उधर सोमवार को अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 05.2 डिग्री सेल्सियस बना रहा। पिछले दो दिनों से तापमान बराबर बना हुआ है।
विज्ञापन
फसलों पर पड़ रही ठंड की मार
पिछले कई दिनों से भयंकर सर्दी और कोहरे से जनमानस ही नहीं फसल भी प्रभावित हो रही है। ऐसे मौसम में गन्ने का अगोला पीला पड़ने लगा है। वहीं सरसों, आलू की फसल के पौधे के पत्ते झुलसा बीमारी की चपेट में आने लगे हैं। यहीं नहीं सब्जी में बैंगन, आलू, गोभी आदि के पौधे भी ठंड के कारण झुलसा जैसे रोग से ग्रस्त होने लगे हैं। उप कृषि निदेशक गिरीश चंद ने बताया कि पाले से फसल से बचाने के लिए हल्की सिंचाई करें।