फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The CMO captivity

सीएमओ को किया कैद

Sat, 19 Sep 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 19 Sep 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
The CMO captivity
बिजनौर। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर सीएमओ  को उनके ही दफ्तर में कैद कर दिया। फार्मेसिस्ट उनके दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने फार्मेसिस्टों को तीन दिन में समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया, तक जाकर धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन


फार्मेसिस्ट एक सप्ताह से मांगों को लेकर दो घंटे कार्य बहिष्कार करते चले आ रहे हैं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को जिले भर के फार्मेसिस्ट जिला अस्पताल में एकत्र हुए। वहां बैठक करने के बाद सीएमओ आफिस पहुंचे। उन्होंने सीएमओ को दफ्तर के अंदर बंद कर दिया और बाहर दरी बिछाकर बैठ गए।
विज्ञापन


उन्होंने सीएमओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सूचना पर एसडीएम सदर सहदेव मिश्रा व शहर कोतवाल अजय गौतम पहुंचे। उन्होंने फार्मेसिस्टों को समझकर शांत किया और सीएमओ को उनके दफ्तर से बाहर निकाला गया। इसके बाद एसडीएम, सीएमओ व फार्मेसिस्टों के प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ता में सहमति बनी कि फार्मेसिस्टों के स्थायीकरण का आदेश शुक्रवार को ही जारी कर दिया जाएगा। सीएमओ ने अन्य मांगों को मौके पर ही निस्तारित करने में असमर्थता जताई। एसडीएम सदर ने आश्वासन देकर फार्मेसिस्टों से वेतन विसंगति व अन्य मांग पूरी करने के लिए तीन दिन का समय मांगा।

एसडीएम व सीएमओ ने आश्वासन दिया गया कि उनकी अन्य मांगे 22 सितंबर तक पूरी कर दी जाएगी। एसडीएम के आश्वासन पर फार्मेसिस्टों ने धरना स्थगित कर दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, महामंत्री संजय कुकरेती, राजेश रवि, गजेंद्र शर्मा, जेडी सकलानी, राम सिंह, मनोज कुमार आदि रहे।


कर्मचारियों को बाहर निकाल तालाबंदी की
प्रदर्शन के दौरान सीएमओ आफिस पहुंचे फार्मेसिस्टों ने सभी कर्मचारियों को उनके कक्ष से बाहर निकाल दिया। उनके कक्ष के गेट बंद कर ताला लगा दिया।

हड़ताल के बावजूद किया काम
फार्मेसिस्टों की पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को हड़ताल रहे। सभी ने उपस्थिति रजिस्टर में सीएल अवकाश अंकित किया। मरीजों की भीड़ को देखते हुए फार्मेसिस्टों ने शुक्रवार को भी दोपहर 12 बजे तक दवा वितरण और इंजेक्शन लगाने काम का किया। इमरजेंसी चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed