{"_id":"62321bfafe25002f6b62184b","slug":"the-cleaning-workers-created-a-ruckus-surrounded-the-eo-bijnor-news-mrt5806536131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मियों ने किया हंगामा, ईओ का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मियों ने किया हंगामा, ईओ का घेराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई कर्मियों ने किया हंगामा, ईओ का घेराव
झालू। नगर पंचायत झालू विवादों का केंद्र बनता जा रहा है। नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को अधिशासी अधिकारी ने कार्यालय पहुंचकर हाजिरी रजिस्टर पर हस्ताक्षर न करने का आदेश दिया तो सफाईकर्मी भड़क गए। आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने ईओ का गोशाला पर घेराव कर हंगामा किया।
मंगलवार दोपहर कान्हा पशु आश्रय स्थल पर नगर पंचायत सफाई कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी प्रेम चंद का घेराव कर हंगामा किया। सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि ईओ ने सफाई कर्मचारियों को कार्यालय में आकर रजिस्टर पर हस्ताक्षर न करने का फरमान सुनाया है। उन्हें तकिया टंकी या गोशाला पर हाजिरी रजिस्टर में साइन करने के लिए कहा। सफाईकर्मियों ने ईओ के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों का भी आरोप है कि होली का त्यौहार नजदीक है, लेकिन अभी तक उन्हें वेतन नहीं दिया गया है। उन्होंने हड़ताल की चेतावनी दी। ईओ प्रेमचंद ने आरोपों निराधार बताया है।
गोशाला में प्रदर्शन करने वाले सफाई कर्मचारियों में सरोज देवी, गुड्डी, गीता, सुनीता, अनीता, अंजू, राजेश्वरी, मीना, पूजा, शशि, आरती, किरन, सुनील मेहरा, अमित, विजय, विकास, रिंकू, अनुज, हरि ओम, विनोद, रंजीत, अरुण, दीपक आदि कर्मचारी मौजूद रहे।