फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The Centre won on development '

‘केंद्र ने विकास के आधार पर दिल जीता’

Mon, 05 Sep 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 05 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
The Centre won on development '
जोगीरम्पुरी दरगाह पर मुख्तार अब्बास नकवी को सम्मानित करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद  में केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि केंद्र सरकार ने विकास और विश्वास के आधार पर देश की जनता का दिल जीता है। विधानसभा चुनाव में यूपी में बहुमत से भाजपा की सरकार सत्ता में आएगी। 
विज्ञापन

जोगीरम्पुरी दरगाह की जियारत करने पहुंचे केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में विकास हुआ है। सरकार ने विभिन्न योजनाओं से सामाजिक एवं आर्थिक रूप से कमजोरों का विश्वास प्राप्त किया है। उन्होंने दावा किया कि जहां-जहां भाजपा नेतृत्व सरकारें रहीं, उन प्रदेशों में विकास और विश्वास की मजबूत बुनियाद रखी गई। प्रदेश सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए नकवी ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में बहुमत के साथ भाजपा सत्ता में आएगी।
विज्ञापन

नकवी ने जीएसटी और एक्साइज का विरोध करने वाले व्यापारियों  को भ्रम की स्थिति में बताया। उन्होंने कहा कि जीएसटी के प्रभावी होने से व्यापारियों को राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

देश में टैक्स टेरेरिज्म का सफाया होगा। बसपा सुप्रीमो द्वारा भाजपा को  दलित विरोधी बताने के एक प्रश्न पर नकवी ने दावा किया कि बसपा  सुप्रीमो राजनीतिक भ्रम फैलाने में माहिर हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी धर्मों और वर्गों के लोगों के हितों को समर्पित पार्टी है। उन्होंने आप पार्टी को कन्फ्यूज पार्टी बताया।
नकवी ने केंद्र सरकार की नमामि गंगे सहित विभिन्न योजनाओं से देेश को नई दिशा मिलने का दावा किया। नकवी ने कहा कि एक वर्ष के भीतर केंद्र सरकार ने अल्पसंख्यकों के हितों के लिए एक हजार सद्भावना मंडप तैयार करने की योजना तैयार की है। इसमें सामाजिक, शैक्षिक कार्यक्रमों के साथ कौशल विकास कार्यक्रम प्रमुख होंगे। एसडीएम राशिद अली खां की उपस्थिति में मुख्तार अब्बास नकवी ने जोगीरम्पुरी दरगाह की जियारत कर चादर चढ़ाई। नकवी की ओर से दरगाह पर आयोजित दरस्तरखान कार्यक्रम का शुभारंभ मौलाना आबिद मेहंदी ने किया। दरगाह कमेटी की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न दिया गया। इसरार जैदी, मोअज्जि अब्बास, विकार अहमद, साबिर रजा, मुजम्मिल हुसैन, हसन मेहंदी, आफाक हुसैन, कैसर अब्बास ने स्वागत किया। भाजपाइयों की ओर से राजाराम पाल, संदीप तायल, बदर खान, निशिथ ऐरन, संजय, पंकज शर्मा ने नकवी का स्वागत किया।


नियमितीकरण के लिए नकवी को सौंपा ज्ञापन
नजीबाबाद में अखिल भारतीय स्तर पर आकाशवाणी कैजुअल एनाउंसर और कंपीयरों द्वारा जंतर-मंतर पर दो सप्ताह धरना प्रदर्शन के बाद देशभर से प्रधानमंत्री और केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री के नाम ज्ञापन भेजने का अभियान शुरू किया गया है। जोगीरम्पुरी दरगाह की जियारत करने आए केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से आकाशवाणी नजीबाबाद के कैजुअल एनाउंसर और कंपीयरों का प्रतिनिधि मंडल मिला। प्रतिनिधि मंडल ने नकवी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कई दशकों से एनाउंसर और कंपीयरों की भर्ती न होने के कारण काम कर रहे आकाशवाणी के कैजुअल कर्मियों को नियमित करने की मांग की गई। प्रतिनिधि मंडल में राजवीर सिंह, डॉ. रजनी शर्मा, सचिन शर्मा, सरिता राजपूत, जीनत परवीन सहित कई उद्घोषक शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed