{"_id":"69ff8d7d4ff2e780d60ac4b4","slug":"the-cause-of-death-could-not-be-ascertained-in-savages-pm-report-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-179168-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सावेज की पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हो सका मौत का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सावेज की पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हो सका मौत का कारण
विज्ञापन
हीमपुर दीपा। गांव अकबर तिगरी के सावेज की मौत की गुत्थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भी उलझी हुई है। पोस्टमार्टम में मौत के सही कारण का पता नहीं लग सका है। अब शव का बिसरा प्रिजर्व करके जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। दोपहर बाद सावेज का शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
गांव अकबरपुर तिगरी निवासी 22 वर्षीय संगे पुत्र कासिम दिल्ली में अपनी मां रूबी और छोटे भाई के साथ कसाकपुरा रहता था। इस बीच 10 मार्च को सावेज की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई थी। परिजनों ने सावेज के शव को गांव लाकर गन्ने के खेत में दफन कर दिया था। लगभग दो माह बाद सावेज के चाचा नसीम ने 13 अप्रैल को डीएम को प्रार्थना पत्र देकर सावेज की मां रूबी तथा गांव के ही कलीम पर जहर का इंजेक्शन लगाकर और गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया था।
पुलिस ने डीएम के आदेश पर कार्रवाई करते हुए सावेज के शव को आठ मई को कब्र से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शनिवार को शव का चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम किया लेकिन सावेज की मौत के कारणों का स्पष्ट नहीं हो सका। प्रभारी निरीक्षक जय भगवान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सावेज की मौत किन कारणों से हुई है, इसका स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। अब शव का बिसरा प्रिजर्व करके जांच पड़ताल के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।