फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The car fell into the field uncontrollably, the woman died

अनियंत्रित होकर कार खेत में गिरी, महिला की मौत

Tue, 25 Jan 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
The car fell into the field uncontrollably, the woman died
अनियंत्रित होकर कार खेत में गिरी, महिला की मौत
विज्ञापन

रेहड़ (बिजनौर)। नेशनल हाईवे पर बनैली नदी पुल के पास एक कार अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरी। जिसमें पचास वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर घायल हो गए। घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं, परिजन पुलिस में बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।
सोमवार की सवेरे सात बजे एक कार बनैली नदी के पुल पर पहुंची, तभी विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे किसी वाहन से बचने के प्रयास में गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल से नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे में कार में सवार जीतू कौर 50 वर्ष पत्नी दर्शन सिंह निवासी हलदुआ, जसवीर कौर 45 वर्ष पत्नी कुंछन सिंह, कुंदन 48 वर्ष पुत्र बुद्ध सिंह निवासी फजलपुर तथा जसवीर कौर 48 वर्ष पत्नी सुरेंद्र सिंह निवासी हलदुआ सभी थाना जसपुर उत्तराखंड गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची अफजलगढ़ पुलिस ने सभी को पीएचसी कासमपुरगढ़ी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक सर्वेश निराला ने जीतू कौर को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सूचना पर परिजन रोते-बिलखते पीएचसी पहुंचे। कार के चालक ओमप्रकाश निवासी लक्ष्मीपुर धनोरी थाना जसपुर ने बताया कि जसपुर क्षेत्र के कुछ लोग उसकी गाड़ी से पंजाब के अमृतसर में दरबार साहिब में माथा टेकने गए थे। रविवार की रात वो लोग पंजाब से वापस घर के लिए चले थे। सोमवार की तड़के उनकी गाड़ी खेतों में जा गिरी।
विज्ञापन

कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि परिजन कोई पुलिस कार्रवाई नही चाहते थे, आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजन शव को अपने साथ ले गए। उधर महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed