{"_id":"63f6469bdbbc9017590ba0a8","slug":"the-budget-issued-by-the-state-government-is-in-the-interest-of-all-classes-arun-verma-bijnor-news-c-14-1-128794-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्योहारा- सभी वर्गों के हित में है प्रदेश सरकार द्वारा जारी बजट : अरुण वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्योहारा- सभी वर्गों के हित में है प्रदेश सरकार द्वारा जारी बजट : अरुण वर्मा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा पेश किये गये की प्रशंसा की। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को सभी वर्गों के हित ने बताया है।
व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष अरुण वर्मा ने कहा कि बजट में मुख्यमंत्री ने बेटियों की शिक्षा एवं सुरक्षा के लिए ज्यादा ध्यान रखा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सुमंगला योजना में हर अभ्यर्थी को 15000 तक की धनराशि देने के साथ सभी वर्ग की बेटियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना तथा अन्य पिछड़ा वर्ग की बेटियों के लिए भी यह लागू की है जो कि प्रशंसनीय है। अरुण वर्मा ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से गठन करा कर उनको और अधिक सुविधा दी जाएगी साथ ही निराश्रित विधवा के भरण पोषण के अनुदान योजना अंतर्गत वर्तमान में जो स्कीम चल रही है, वह बराबर चलती रहेगी।
प्रदेश में जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत जननी सुरक्षा कार्यक्रम बाल स्वस्थ कार्यक्रम आदि संचालित चलते रहेंगे। प्रदेश में नियमित टीकाकरण के अंतर्गत भी यह स्कीम चलती रहेगी साथ ही प्रदेश सरकार ने महिलाओं सुरक्षा हेतु महिलाओं के लिए अधिक से अधिक भागीदारी करने का भी प्रावधान बनाया है, जो बहुत ही अच्छा कदम है। उन्होंने प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल खोलने का भी जो लक्ष्य रखा है वह बहुत ही प्रशंसनीय है।