फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The brother-in-law was murdered on suspicion of having a relationship with his wife.

पत्नी से संबंध के शक में किया साढ़ू का कत्ल

Mon, 02 May 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
The brother-in-law was murdered on suspicion of having a relationship with his wife.
पत्नी से संबंध के शक में किया साढ़ू का कत्ल
विज्ञापन

बिजनौर। सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर साढ़ू की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। आरोपी ने पत्नी से संबंधों के शक में इस हत्याकांड को अंजाम दिया। घर में होने वाले आए दिन के झगड़े और पत्नी के बार-बार जीजा के घर चले जाने की वजह से उसे दोनों के बीच संबंध होने का शक हुआ।
रविवार को एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह प्रेसवार्ता कर शमशाद हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शेरकोट के मोहल्ला कोटरा के रहने शमशाद (33) की शनिवार की शाम उसके साढ़ू शहजाद ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। सरेराह इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले हत्यारोपी शहजाद (24) पुत्र छिद्दू निवासी मोहल्ला कोटरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने मुताबिक हत्यारोपी ने पूछताछ में बताया कि पत्नी इमराना उसकी मां के साथ आए दिन झगड़ा करती रहती थी। पड़ोस में रहने वाला साढ़ू शमशाद पत्नी का पक्ष करता था।
विज्ञापन

शनिवार को भी शहजाद का पत्नी इमराना से झगड़ा हुआ। झगड़े के बाद इमराना अपने जीजा शमशाद के घर चली गई। शहजाद को पत्नी इमराना और साढ़ू शमशाद के बीच संबंध का भी शक था। जिसके चलते शहजाद ने साढ़ू की हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि हत्यारोपी के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई भी की जाएगी। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष मनोज परमार, एसआई सुदेश पाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्याकांड के समय मच गई थी भगदड़
बीच सड़क में शहजाद ने अपने साढ़ू शमशाद पर चाकू से वार किया तो वह भागने लगा, लेकिन हत्यारोपी ने दौड़कर फिर पकड़ लिया। दौड़ा-दौड़ाकर चाकू से हत्यारोपी वार करता रहा। सरेराह हुई इस हत्या से सनसनी ही नहीं फैली, बल्कि भगदड़ भी मच गई थी। डर की वजह से कोई भी शमशाद को बचाने नहीं आया।

जीजा को पैसा ले जाकर देती थी इमराना
पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि इमराना की उसके साथ तीन साल पहले शादी हुई थी। इमराना ने पहले पति को छोड़ शहजाद से दूसरी शादी की थी। शादी के बाद से ही इमराना अपने घर से पैसा ले जाकर जीजा शमशाद को देती रही। पैसा ले जाकर देने से भी उसका पति अपने साढ़ू से रंजिश रखने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed