{"_id":"57e423ff4f1c1b5e63a824cb","slug":"the-bride-refused-to-marry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन ने निकाह से इंकार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन ने निकाह से इंकार किया
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के नूरपुर में दहेज में बाइक मांगने और दुल्हन के लिए आर्टिफिशियल ज्वैलरी लाने पर बखेड़ा हो गया। दुल्हन ने निकाह करने से इंकार कर दिया। मामला बढ़ने पर दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे और उसके पिता को बंधक बना लिया। बाद में दहेज में दिया गया सामान व खर्च हुई रकम लौटाने पर ही दोनों को छोड़ा गया। बारात को बिना दुल्हन के ही बैरंग लौटना पड़ा।
नगर के एक मोहल्ले की युवती की बारात गैर जनपद से आई थी। निकाह से पूर्व दूल्हे ने दहेज में बाइक की मांग कर दी। दुल्हन के पिता ने उसकी मांग का सम्मान करते हुए बाइक भी दे दी। इसके बाद मंगलवार को बारात आने पर निकाह से पूर्व दूल्हे के परिजनों ने दुल्हन के लाई ज्वैलरी परिजनों को सौंपी। उन्हें उसके आर्टिफिशियल होने का आभास हुआ। दूल्हे की मांग पूरी करने के बाद भी दुल्हन के लिए आर्टिफिशियल ज्वैलरी लाने पर लोग भड़क गए। इस पर दुल्हन ने भी निकाह करने से इंकार कर दिया। इसके बाद परिजनों ने दूल्हे व उसके पिता को बंधक बना लिया। मामले को लेकर दोनों पक्षों में हुई कई दौर की बातचीत के बाद दहेज में दिया गया सामान और बारात की आवभगत में खर्च हुई रकम वापस होने का समझौता हुआ। इसके बाद बुधवार की शाम दूल्हे के परिजनों ने सारा सामान व रकम दुल्हन के परिजनों को सौंप दी। सामान मिलने के बाद ही दूल्हे व उसके पिता को बंधन मुक्त किया। बारात बिना दुल्हन के ही बैरंग लौट गई।