{"_id":"65d24c3a57cb3e9e740f0338","slug":"the-bride-missed-the-exam-the-groom-took-the-exam-in-the-second-innings-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-106706-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दुल्हन की छूटी परीक्षा, दूल्हे ने दूसरी पारी में दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दुल्हन की छूटी परीक्षा, दूल्हे ने दूसरी पारी में दी परीक्षा
विज्ञापन
यूपी पुलिस में जाने का दुल्हन का सपना टूटा
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद(बिजनौर)। एक नव विवाहिता का यूपी पुलिस में शामिल होने का स्वप्न टूट गया। दुल्हन विदा होने के बाद चांदपुर से नजीबाबाद परीक्षा केंद्र पर पहुंची, लेकिन तब तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश का समय निकल चुका था। दुल्हन के चेहरे पर मायूसी छा गई। दूल्हे ने दूसरी पारी में यूपी पुलिस की परीक्षा दी।
चांदपुर के गांव भिड़िया खेड़ा निवासी पुष्कर तोमर का शनिवार की रात झालू के गांव चौकपुरी निवासी काजल चौधरी से हुआ था। पुष्कर तोमर और पत्नी काजल चौधरी ने यूपी पुलिस परीक्षा का फॉर्म भरा था। रविवार को नजीबाबाद में नव दंपति को यूपी पुलिस की परीक्षा देनी थी। रविवार को तड़के विदाई के बाद काजल चौधरी पति पुष्कर के साथ एमडीकेवी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर प्रथम पारी की परीक्षा देने पहुंची। मगर, तब तक परीक्षा केंद्र में दाखिल होने का समय निकल चुका था। दुल्हन अपने पति के साथ करीब 10 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंची थी।
पति पुष्कर ने बताया कि जाम और वाहन पार्किंग में खड़ा करने में समय लगने से दुल्हन काजल की परीक्षा छूट गई। परीक्षा छूटने से काजल चौधरी मायूस हो गई। पुष्कर तोमर ने एमडीएस इंटर कॉलेज में दूसरी पारी में आयोजित यूपी पुलिस परीक्षा में सम्मिलित हुआ।