{"_id":"581ccf9b4f1c1bac31438a94","slug":"the-body-on-the-road-planted-with-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव को सड़क पर रखकर जाम लगाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव को सड़क पर रखकर जाम लगाया
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद के नांगल-चंदक मार्ग पर शव के साथ जाम लगाते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के सौफतपुर में हुए संघर्ष में युवक के शव को ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह नांगल-चंदक मार्ग पर रखकर जाम लगाते हुए मृतक आश्रितों को प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार करने की मांग की। सौफतपुुर में नाली विवाद को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में बुधवार की शाम संघर्ष हुआ था। इस संघर्ष में करीब 20 लोग घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल युवक फुरकान की मेरठ में मृत्यु के बाद बृहस्पतिवार की शाम को पोस्टमार्टम के बाद उसका शव गांव पहुंचा। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ शुक्रवार की सुबह करीब 10.30 बजे हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार करने, आरोपी पक्ष द्वारा लिखाई गई रिपोर्ट वापस लेने तथा मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नांगल-चंदक मार्ग पर जाम लगाकर अपनी नाराजगी का इजहार किया। जाम की सूचना मिलने पर एसडीएम वीके सिंह, नगीना सीओ एचएन सिंह, नांगल थानाध्यक्ष दुर्गेश मिश्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि आरोपियों में से शादाब को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। सीओ ने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन के आश्वासन पर दोपहर 12.30 बजे जाम खुला।