फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The body of the young man was found after drowning in the canal

बिजनौर : नहर में डूबे युवक का शव मिला, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 07 Jun 2021 12:30 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 07 Jun 2021 12:30 PM IST
सार

काफी तलाश के बाद युवक का शव मिल गया। युवक रविवार को नहाते समय नहर में डूब गया था। उधर, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
The body of the young man was found after drowning in the canal
नहर में डूबकर मौत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर जनपद के शेरकोट में रविवार को पोषक नहर में डूबे युवक सुरेंद्र सैनी का शव मिल गया। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। कल से ही उसकी तलाश चल रही थी। कई घंटों की तलाश के बाद उसका शव मिला।

विज्ञापन


मोहल्ला अचारजान निवासी 22 वर्षीय युवक सुरेंद्र सैनी रविवार की शाम को अपने दोस्तों के साथ पोषक नहर पर नहाने गया था। इस दौरान वह डूब गया। उसके अन्य दोस्त तैरकर बाहर आ गए। कुछ दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन कामयाब नहीं हुए। 
विज्ञापन


इसके बाद से ही उसकी तलाश चल रही थी। सुरेंद्र के डूबने की सूचना मिलते ही परिजन और आस पड़ौस के लोग भी वहां पहुंच गए थे। सोमवार को नहर से सुरेंद्र सैनी का शव मिल गया, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed