{"_id":"60a2b93e8ebc3e8d932518da","slug":"the-body-of-the-second-of-three-youths-immersed-in-the-ganges-was-also-found-bijnor-news-mrt538759939","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबे तीन युवकों में से दूसरे का भी शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबे तीन युवकों में से दूसरे का भी शव मिला
विज्ञापन

चांदपुर (बिजनौर)। गंगा में नहाते समय डूबे तीन युवकों में से गोताखोरों व गांववासियों ने एक और युवक का शव गंगा से निकाला है। एक युवक का शव पहले ही निकाला जा चुका है। तीसरे युवक की तलाश जारी है।
रविवार को थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर नंगला निवासी आठ नौ युवक अमरोहा जिले के थाना धनौरा की पुलिस चौकी शेरपुर के ग्राम रसूलपुर भावट के पास गंगा नदी में नहा रहे थे, जिसमें तीन युवक सुहैल 18 वर्ष पुत्र मुन्ने, जावेद 21 वर्ष पुत्र शाहिद, राजू 20 वर्ष पुत्र इस्लाम नहाते समय नदी में डूब गए। ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से रविवार की शाम सुहैल के शव को निकाल लिया था। कोतवाली प्रभारी पंकज तोमर ने बताया कि सोमवार को तलाश जारी रखते हुए गोताखोरों द्वारा राजू का शव भी बरामद कर लिया गया है। तीसरे युवक की अभी भी तलाश जारी है। गंगा में एक ही गांव के तीन युवकों के डूबने से गम का माहौल बना हुआ है। देर शाम तक तीसरे युवक की तलाश की जा रही थी।