{"_id":"68b9dcee31d564adf3077ca6","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-lying-in-the-tube-well-room-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-159282-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नलकूप के कमरे में पड़ा मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नलकूप के कमरे में पड़ा मिला युवक का शव
Fri, 05 Sep 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
चंदक/मडावर। थाना मंडावर क्षेत्र के रावली गांव में नलकूप की कोठरी में चारपाई पर युवक का शव क्षत विक्षत हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शव की शिनाख्त रोहित उर्फ बोना (30) पुत्र मदनपाल निवासी गांव रावली के रूप में हुई। जिस नलकूप के कमरे में शव पड़ा मिला है, वह नलकूप रावली के प्राथमिक विद्यालय के ठीक पीछे स्थित खेत में बना हुआ है। बृहस्पतिवार को मृतक का चचेरा भाई नलकूप पर पहुंचा तो उसने शव पड़ा देखकर परिवार को सूचना दी। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। बताया गया कि युवक नशे का आदी था। जिसे नशे की लत छुड़ाने के लिए नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती कराया गया था।
लेकिन वहां से लौट के बाद भी वह नशा करने लगा और अक्सर परिवार वालों को परेशान करता था। बीते एक साल से वह अपने खेत के नलकूप के कमरे में रहता था।