{"_id":"686977f1747d70d25b060017","slug":"the-body-found-in-the-canal-was-identified-three-people-were-taken-into-custody-bijnor-news-c-27-1-bij1010-153969-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नहर में मिले शव की पहचान, तीन को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नहर में मिले शव की पहचान, तीन को हिरासत में लिया
Sun, 06 Jul 2025 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर। क्षेत्र के गांव रहटा बिल्लौच के पास दौलतपुर रामगंगा पोषक नहर में मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान कांठ थाने के मोहल्ला घौसीपुरा निवासी विनीत जोशी (27) पुत्र हरिओम जोशी के रूप में हुई।
जनपद मुरादाबाद कांठ थाना के मोहल्ला घौसीपुरा निवासी विनीत जोशी (27) पिछले कई माह से हरिद्वार में एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था। मृतक के बड़े भाई रवि कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई विनीत कुमार 25 जून को हरिद्वार से मुरादाबाद आया रात को न्यू जनता होटल में रुका अगले दिन कचहरी आदि के काम के बाद उसकी अंतिम लोकेशन करनपुर क्षेत्र में मिली। परिजन विनीत की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए हरिद्वार व कांठ थाने में चक्कर काटते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की मुरादाबाद एसएसपी के आदेश पर कांठ थाने में दो जुलाई को गुमशुदगी दर्ज हुई। रवि कुमार तहरीर में आरोप लगाते हुए थाना कांठ के मोहल्ला चौक बाजार निवासीगण विशाल शर्मा, अमन चंद्रा, गांव बेगमपुर निवासीगण हरवेंद्र व आकाश पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।