{"_id":"686c189fbd7437dfe90a6b06","slug":"the-body-found-hanging-from-a-tree-turned-out-to-be-that-of-jetha-of-jharkhand-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-154065-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पेड़ से लटका मिला शव झारखंड के जेठा का निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पेड़ से लटका मिला शव झारखंड के जेठा का निकला
Tue, 08 Jul 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
धामपुर (बिजनौर)। थाना क्षेत्र के गांव सलावा में रविवार को पेड़ से लटके मिले शव की सोमवार को शिनाख्त हो गई है। मृतक झारखंड के जिला चतरा थाना लावालोंग के गांव चानो निवासी 45 वर्षीय जेठा पुत्र वहादेव भुईया था।
बताया गया कि जेठा अपने कई साथियों के साथ चार दिन पहले मजदूरी करने के लिए आया था, लेकिन वह साथियों से बिछुड़ गया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडे ने बताया कि जेठा के पास तलाशी के दौरान जो मोबाइल फोन मिला है, उसमें नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर निवासी एक व्यक्ति का नंबर मिला है। दरियापुर निवासी व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर निवासी संबंधित व्यक्ति ने बताया कि उनके गांव में झारखंड के तीन लोग मजदूरी करने के लिए आए थे। उनके यहां महेंद्र नाम का मजदूर काम कर रहा है।