फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The bodies of Zeeshan and Adil, who drowned in the canal, were recovered

Bijnor News: नहर में डूबे जीशान और आदिल के शव बरामद

Sat, 19 Apr 2025 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
The bodies of Zeeshan and Adil, who drowned in the canal, were recovered
झालू। नहर में डूबे धामपुर निवासी जीशान और आदिल के शव बरामद हो गए हैं। पुलिस ने नहर का पानी बंद कराकर रात में गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश कराई। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को धामपुर से एक बरात बिजनौर के गांव कंभौर गई थी। धामपुर के मोहल्ला नई सराय निवासी जीशान (20) पुत्र रईस, आदिल (28) पुत्र जमीर, सलमान, दानिश, आरिफ आदि बरात में शामिल होकर वापस आ रहे थे। कस्बा झालू में रेलवे फाटक के पास नहर पर रुक गए। जीशान और आदिल गर्मी के चलते नहर में नहाने के लिए पहुंच गए। नहर में पानी के तेज बहाव के चलते दोनों डूबने लगे तो वहां मौजूद सलमान, दानिश, आरिफ ने शोर मचाया। लेकिन वहां कोई मौजूद न होने से आदिल और जीशान पानी में डूब गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर का पानी बंद कराकर गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों की तलाश कराई। देर रात्रि आदिल का शव पास में ही रपटे से बरामद हो गया। इसके बाद गोताखोर व परिजन दूसरे युवक की तलाश में जुटे रहे। शुक्रवार की सुबह आठ बजे के करीब जीशान का शव नवादा के निकट पुल के पास से बरामद हुआ। दोनों युवकों के शव मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जीशान का 15 दिन पहले हुआ था रिश्ता
झालू। मृतक आदिल की छह माह की बेटी है। उसकी तीन बहनें व तीन भाई हैं। जीशान का 15 दिन पूर्व रिश्ता हुआ था। बहनोई के सऊदी अरब से आने के बाद बकरा ईद के आसपास शादी होनी थी। वह अपनी पांच बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed