{"_id":"68c31e4b53e9c837eb0096b4","slug":"the-bodies-of-chinu-and-chhotu-have-been-recovered-and-the-search-for-raunak-is-still-on-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-159843-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चीनू और छोटू के शव बरामद रौनक की अभी तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चीनू और छोटू के शव बरामद रौनक की अभी तलाश जारी
Fri, 12 Sep 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
मृतक चीनू का फाइल फोटो
- फोटो : mathura
शेरकोट। खो नदी में डूबे चीनू (12) पुत्र काले और छोटू (20) पुत्र चीनी के शव करीब 20 घंटे की तलाश के बाद बृहस्पतिवार को बरामद हो गए। पुलिस, पीएसी और एनडीआरएफ की टीमें रौनक (12) की तलाश कर रहीं हैं।
बुधवार दोपहर मोहल्ला निकम्माशाह निवासी चीनू, छोटू और रौनक लकड़ी बीनने के दौरान खो नदी में नहाने लगे थे। इस दौरान तीनों डूब गए थे। घटना के बाद देर रात तक पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई थी। बृहस्पतिवार सुबह पीएसी और एनडीआरएफ की टीम ने खो नदी में तलाश शुरू की। सुबह करीब 11 बजे चीनू का शव बरामद होने पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। दोपहर लगभग दो बजे छोटू का भी शव बरामद हो गया। दो शव बरामद होने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक व्याप्त हो गया। परिवार के लोग मेहनत-मजदूरी कर अपना गुजर-बसर करते हैं। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
पोस्टमार्टम न कराने के लिए शव लेकर भागे परिजन : ठजब पुलिस ने नदी से बरामद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने का प्रयास किया तो परिजन चीनू के शव को उठाकर घर की ओर भागने लगे। शव को कब्जे में लेने के लिए पुलिस ने भी परिजनों के पीछे दौड़ लगा दी। दरअसल परिजन उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। बाद में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर परिजन माने। पुलिस ने चीनू और छोटू के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

मृतक चीनू का फाइल फोटो- फोटो : mathura

मृतक चीनू का फाइल फोटो- फोटो : mathura
विज्ञापन