फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The blue light of the phone is turning hair white and the roots are weakening

Bijnor News: फोन की नीली रोशनी से सफेद हो रहे केश, कमजोर पड़ीं जड़ें

Sat, 26 Jul 2025 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 26 Jul 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
The blue light of the phone is turning hair white and the roots are weakening
बिजनौर। आज के समय मोबाइल हर किसी की जरूरत बन गया है। इसका जितना फायदा है, उतना नुकसान भी है। फोन से निकलने वाली नीली रोशनी का असर आंखों पर ही नहीं, बल्कि बालों पर पड़ रहा है। जी हां, फोन से निकलने वाली किरणों से कम उम्र में ही बाल सफेद एवं कमजोर हो रहे हैं। मेडिकल अस्पताल में भी रोजाना इस समस्या के पांच मरीज तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


शरीर की सुंदरता को बनाए रखने के लिए बाल भी जरूरी हैं। ऐसे में लोग अपने बालों का बहुत ध्यान रखते हैं, लेकिन रोजमर्रा में उपयोग होने वाली चीजें ही बालों की उम्र को प्रभावित कर रही हैं। बदलते समय के साथ ही स्क्रीन टाइम बढ़ गया है। लोग कई-कई घंटे फोन पर समय बीता रहे हैं। ऐसे में फोन से निकलने वाली किरणों की वजह से केराटिन प्रोटीन और मेलोनिन की कमी हो रही है। केराटिन की कमी से बाल कमजोर पड़ रहे हैं। वहीं मेलोनिन कम होने पर बालों का रंग काले से सफद हो रहा है। साथ ही सिर की चमड़ी भी इससे सफेद हो रही है। कम उम्र में ही बच्चों में यह समस्या दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

रोजाना 100 बाल झड़ना सामान्य बात
चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव रस्तोगी ने बताया कि व्यक्ति के रोजाना 100 बाल झड़ना सामान्य बात है। अगर, इससे ज्यादा बाल झड़ते हैं तो चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। साथ ही बेहतर खानपान जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बायोटिन की कमी से झड़ते हैं सिर के बाल
बायोटिन बालों के रोम को स्वस्थ रखने और बालों के विकास को बढ़ावा देने में जरूरी है। जब शरीर में बायोटिन की कमी होती है तो बाल कमजोर हो सकते हैं, जिसकी वजह से बाल टूटने लगते हैं। बायोटिन कमी दूर करने के लिए अंडे, मेवे, बीज, पत्तेदार सब्जियां एवं बायोटिन दवाई का सेवन करना चाहिए।
केस नंबर एक
बिजनौर निवासी एक किशोर कक्षा 12 का छात्र है। उसके सिर के करीब 40 प्रतिशत बाल सफेद हो गए हैं। मेडिकल अस्पताल में चिकित्सक ने फोन प्रयोग करने का समय पता किया। जिस पर उसने बताया कि वह पढ़ाई सहित मनोरंजन के लिए करीब छह घंटे फोन चलाता है। चिकित्सक ने फोन का अधिक प्रयोग नहीं करने की सलाह दी।
केस नंबर दो
धामपुर निवासी 24 वर्षीय युवक भी बाल झड़ने और सफेद होने की समस्या से परेशान है। वह भी रोजाना पांच घंटे से ज्यादा फोन देखता है। चिकित्सक ने खानपान बेहतर करने एवं फोन कम देखने की सलाह दी है।

बाल झड़ने की ऐसे करें रोकथाम
-फोन का प्रयोग दो घंटे से अधिक न करें
-हरी सब्जी गाजर, टमाटर को सेवन करें
-जंकफूड खाने से बचें
-बालों को रोजाना शैंपू से साफ करें
-धूप से सिर को बचाएं
-ताजी हवा लें
-कोल्डड्रिंक का सेवन न करें
-बालों को हर 15 दिन में कटवाएं
-बालों से तेल न लगाएं
फोन को ज्यादा प्रयोग करने पर उसमें से निकलने वाली किरणें बालों को क्षति पहुंचा रही हैं। इससे बालों को मजबूती एवं रंग देने वाला केराटिन, मेलोनिन नष्ट हो रहा है। बालों को सुरक्षित रखने के लिए फोन का कम प्रयोग करें। खानपान का भी विशेष ध्यान रखें। - डॉ. राजीव रस्तोगी, चर्म रोग विशेषज्ञ, मेडिकल अस्पताल, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed