फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The bloody body of the watchman was found on the banks of the pond

तालाब किनारे चौकीदार का रक्तरंजित शव मिला

Fri, 17 Sep 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
The bloody body of the watchman was found on the banks of the pond
नहटौर के गांव जरीफपुर चतर मे तालाब किनारे चौकीदार का शव मिलने पर जांच करती पुलिस। - फोटो : BIJNOR
तालाब किनारे चौकीदार का रक्तरंजित शव मिला
विज्ञापन

नहटौर (बिजनौर)। नहटौर क्षेत्र के गांव जरीफपुर चतर में गांव से 100 मीटर की दूरी पर स्थित तालाब की रखवाली करने वाले बुजुर्ग चौकीदार का रक्त रंजित शव मिलने पर हड़कंप मच गया। परिजन हत्या करने की बात कह रहे हैं। जबकि पुलिस जंगली जानवर द्वारा हमला करने की आशंका व्यक्त कर रही है।
गांव जरीफपुर चतर निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग बलराम सैनी गांव की सीमा पर ही स्थित एक तालाब पर चौकीदारी का कार्य करता था। बताया जाता है कि नहटौर निवासी अनवार अहमद ने तालाब में मछली पालन का कार्य कर रखा था। जिस पर बलराम सैनी को चौकीदारी के लिए रखा हुआ था। शुक्रवार सुबह को जब बलराम सैनी का पोता सोनू कुमार चाय देने के लिए तालाब पर पहुंचा तो उसने अपने दादा बलराम सैनी का शव तालाब किनारे पड़ा हुआ देखा। जिसकी सूचना ग्रामीणों को दी। परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

परिजन व ग्रामीणों का कहना है कि बलराम के शरीर पर धारदार हत्यारों व डंडे की पिटाई के निशान हैं। मौके पर एक डंडा भी मिला है और किसी तरह के आसपास जंगली जानवर के कोई पद चिन्ह नहीं मिले हैं। उनकी हत्या की गई है। एसपी ग्रामीण राम अर्ज व धामपुर सीओ अजय कुमार अग्रवाल, कोतवाल नहटौर लव सिरोही मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया जंगली जानवर का हमला करना प्रतीत हो रहा है। सभी तथ्यों को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।

नहटौर के गांव जरीफपुर चतर मे तालाब किनारे चौकीदार का शव मिलने पर विलाप करते परिजन।

नहटौर के गांव जरीफपुर चतर मे तालाब किनारे चौकीदार का शव मिलने पर विलाप करते परिजन।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed