फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The area of coarse grains will increase in the district with the help of childish stubbornness.

Bijnor News: बाल हठ के सहारे बढ़ेगा जनपद में मोटे अनाज का क्षेत्रफल

Mon, 01 Jan 2024 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 01 Jan 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
The area of coarse grains will increase in the district with the help of childish stubbornness.
- उप्र मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन


बिजनौर। बाल हठ के सहारे घर-घर में मोटे अनाज की अलख जगाई जाएगी। इसके लिए कृषि विभाग की ओर स्कूलों के शिक्षकों एवं छात्रों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि ये छात्र अपने अभिभावकों को मोटे अनाज के लाभ, उपयोगिता, फायदे बताए। खासकर जिन बच्चों के अभिभावक किसान हैं, वह अपने अभिभावकों को मोटे अनाज की बुवाई करने के लिए प्रेरित करें।
उप्र मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम योजनांतर्गत मोटे अनाज के लिए किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। कृषि विभाग की ओर से मोटे अनाज की पैदावार करने के लिए किसानों को मेले, गोष्ठी व अन्य माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है। साथ ही कृषि विभाग की ओर से मोटे अनाज की मिनी किट किसानों को उपलब्ध कराई गई हैं। इसी क्रम में कृषि विभाग व प्रशासन की ओर से गत सप्ताह उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम योजनांतर्गत स्कूलों के अध्यापकों व विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया था। शिक्षक अपने स्कूल, कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को मोटे अनाज का लाभ आदि के बारे में बताएं। ताकि किसान परिवार के छात्र अपने अभिभावकों को इसके लाभ बताते हुए इन फसलों की बुवाई करने को प्रेरित करें।
विज्ञापन


विशेष विशेषज्ञ हरज्ञान सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में ज्वार, बाजरा, रागी, सावां, कंगनी, चीना, कोदो, कुटकी और कुट्टू को मोटा अनाज के बारे में सभी जानकारी उपलब्ध कराई गई। ताकि विद्यार्थी अपने अभिभावकों को मोटे अनाज के प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र ने बताया कि विभाग की ओर से लगातार मोटे अनाज का क्षेत्रफल बढ़वाया जा रहा है। किसानों को मोटे अनाज के लाभ, बुवाई की विधि व समय आदि के बारे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed