{"_id":"6431b299a3c6abf126069a76","slug":"the-appearance-of-bad-roads-will-change-construction-will-start-soon-bijnor-news-c-14-1-183871-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बदहाल सड़कों की बदलेगी सूरत, जल्द शुरु होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बदहाल सड़कों की बदलेगी सूरत, जल्द शुरु होगा निर्माण
Sat, 08 Apr 2023 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 08 Apr 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
नांगलसोती का सौफतपुर माइनर तक बदहाल मार्ग।
नांगलसोती। जिला पंचायत जल्द नांगलसोती क्षेत्र की बदहाल सड़कों का निर्माण कराएगा। सड़क निर्माण के लिए टेंडर भी जारी किए गए हैं, जल्द ही सड़कों पर निर्माण कार्य शुरू होगा।
नांगलसोती क्षेत्र के कई गांव के संपर्क मार्ग बदहाल है। ग्रामीणों ने शासन से कई बार मार्गों को दुरुस्त कराने की मांग की, लेकिन अधिकारियों से ग्रामीणों को सिर्फ आश्वासन ही मिला। किसान नेता चौ. दिगंबर सिंह के प्रयास से नांगलसोती क्षेत्र के बदहाल मार्गों जल्द सूरत बदलने वाली है। जिला पंचायत में वित्तीय वर्ष 2022-23 में कई बदहाल सड़कों को विकास कार्यों की सूची में शामिल किया था। बजट मिलने से इन मार्गों का जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
जिला पंचायत सदस्य निगम चौधरी के प्रयास से हरचंदपुर-तिसोतरा मार्ग से जुड़े सौफतपुर माइनर तक सीसी मार्ग, तिसोतरा को गौसपुर से जोड़ने वाले मार्ग पर तालाब के किनारे सीसी मार्ग, गांव खानपुर में 980 मीटर खड़ंजा निर्माण, नांगलसोती-सराय आलम संपर्क मार्ग पर 980 मीटर खड़ंजा निर्माण, ग्राम चमरौला से रसूलपुर सैद और सैदपूरी को जोड़ने वाले मार्ग को सीसी मार्ग में तब्दील किया जाएगा। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य के पति चौ. दिगंबर सिंह ने बताया कि जालपुर से सराय आलम को जोड़ने वाले मार्ग पर मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। जल्दी अन्य मार्गों पर भी निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।