{"_id":"582df9aa4f1c1b57258fdf82","slug":"the-amount-sought-in-nurpur-brsin-police-baton","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूरपुर में रकम मांगने पर बरसीं पुलिस की लाठियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूरपुर में रकम मांगने पर बरसीं पुलिस की लाठियां
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 18 Nov 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर में जिला सहकारी बैंक के बाहर जाम लगा रही भीड़ को समझाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर में जिला सहकारी बैंक में एक हजार और पांच सौ के नोट के जमा करने पर रोक लगाने से हालात बेकाबू हो गए हैं। बृहस्पतिवार को ग्राहकों का धैर्य जवाब दे गया। ग्राहकों ने सड़क जाम कर अपनी नाराजगी का इजहार किया। ग्राहकों को रकम निकालने के लिए लाठियां खानी पड़ी। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भीड़ पर लाठियां फटकार खदेड़ दिया, जिससे लोगों में रोष व्याप्त हो गया। ग्राहकों ने कहा कि केंद्र सरकार ने जानबूझकर ऐसी स्थिति पैदा कर दी है।
जिला सहकारी बैंक में रिजर्व बैंक के आदेश आने के बाद से 500 और हजार के नोट जमा होने बंद हो चुके हैं। बृहस्पतिबार को बैंक में कैश नहीं होने के कारण खातों से निकासी भी नहीं हो सकी। खातों से रुपये नही निकलने पर सुबह से ही पैसे लेने के लिए लाइन में खड़े लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने शाखा के बाहर हंगामा करते हुए चांदपुर-बिजनौर मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जाम लगा रहे बैंक ग्राहकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने जाम खोलने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को वहां से खदेड़ दिया। सड़क पर पड़े अवरोध हटाकर जाम खुलवा दिया। बैंक में रुपये लेने के लिए आई मोहल्ला गोविंदनगर निवासी मंजीत कौर व ढीकली निवासी भोपाल सिंह बैंक में शादी के निमंत्रण पत्र लेकर बैंक आए थे। दोनों ने बताया कि इसी सप्ताह उनकी बेटियों की शादी होने वाली है, लेकिन बैंक से रुपये न मिलने से शादी की खरीदारी भी नहीं हो पा रही है।
भोपाल सिंह ने बताया कि उसका जिला सहकारी बैंक में ही एकमात्र खाता है। गन्ने का पेमेंट भी उसी में आता है। बेटी की शादी की चिंता उसे रात दिन खाए जा रही है। इस संबंध में बैंक मैनेजर मनोज कुमार ने बताया कि कैश उपलब्ध न होने के कारण भुगतान नही हो पाया। कैश आने पर नियमानुसार भुगतान किया जाएगा।